नई दिल्ली। 1 फरवरी 2021 को दोपहर में 12 बजे बजट पेश होगा। लेकिन इससे पहले सस्ता गोल्ड बेचने की आरबीआई की स्कीम शुरू हो जाएगी। आरबीआई इस बार 11वीं सीरीज के तहत 1 फरवरी 2021 से सॉवरेन गोल्ड बेचना शुरू करेगा। गोल्ड बांड में निवेश की स्कीम 5 फरवरी तक खुली रहेगी। आरबीआई ने इस बार गोल्ड बांड के लिए इश्यू प्राइस 4912 रुपये प्रति ग्राम यानी 49120 रुपये प्रति 10 ग्राम तय किया है। वहीं बाजार में इस वक्त गोल्ड का रेट प्रति ग्राम 4,919.5 रुपये और प्रति दस ग्राम 49195 रुपये पर बंद हुआ था। अगर आप गोल्ड बांड खरीदते वक्त ऑनलाइन पेमेंट करेंगे तो आपको 50 रुपये प्रतिग्राम की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। इसके अलावा गोल्ड खरीदने वालों को हर साल ढाई फीसदी का ब्याज भी दिया जाएगा।
सॉवरेन गोल्ड बांड के तहत इस वक्त गोल्ड 49120 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर लिया जा सकता है। वहीं अगर ऑनलाइन पेमेंट किया जाए तो यह 49070 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। वहीं सराफा बाजार के जानकारों की राय है कि गोल्ड का रेट इसी साल 63,000 प्रति ग्राम के स्तर तक जा सकता है। ऐसे में गोल्ड के तहत सस्ता गोल्ड खरीदा जा सकता है।
कल यानी 1 फरवरी को बजट भी पेश होगा। ऐसे में बजट वाले दिन ही लोगों को सस्ते में गोल्ड खरीदने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन गोल्ड बांड लेने पर यह 50 रुपये की छूट के साथ 4862 रुपये प्रति ग्राम यानी 48620 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर मिलेगा। वैसे इस वक्त गोल्ड का रेट अपने ऑलटाइम हाई से करीब 7,000 रुपये प्रति ग्राम सस्ता चल रहा है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत एक वित्तीय साल में कोई भी व्यक्ति अधिकतम 400 ग्राम सोना खरीद सकता है। जहां तक न्यूनतम की बात है तो 1 ग्राम तक सोना भी खरीदा जा सकता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। वहीं अगर चाहें तो आप इसे बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, चुनिंदा डाकघरों और एनएसई और बीएसई से भी खरीद सकते हैं। 5 फरवरी तक इसे खरीदा जा सकता है, आरबीआई इन बोल्ड का ऐलाटमेंट 9 फरवरी 2021 तक कर देगी। गोल्ड बांड खरीदने वालों को प्रति वर्ष ढाई फीसदी ब्याज भी दिया जाएगा।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका