नई दिल्ली, मई 18। देश में गोल्ड को लेकर काफी ललक है। देश में इसके चलते कई टन सोने का आयात करना पड़ता है। हर आदमी अपनी जरूरत और क्षमता के हिसाब से गोल्ड खरीदता है। लेकिन उसका मन नहीं भरता है। सभी की इच्छा होती है कि उनके पास काफी गोल्ड हो। ऐसे में अगर आप अच्छी प्लानिंग के साथ गोल्ड में निवेश करें, तो आपके पास एक समय पर 1 किलो गोल्ड आराम से हो सकता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके पास 1 किलो गोल्ड हो तो आइये जानते हैं कि इसके लिए प्लानिंग बना कर कैसे इसे खरीदना शुरू करें।
यह सभी लोग जानते हैं कि गोल्ड काफी महंगा होता है। इसीलिए इसको एक साथ 1 किलो खरीदना काफी कठिन है। लेकिन अगर आप हर माह खरीदने की प्लानिंग करें, तो आपके पास 1 किलो सोना आराम से हो जाएगा। 1 किलो गोल्ड आपके पास कितने साल में हो पाएगा यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप हर माह कितना ग्राम गोल्ड खरीदते हैं। ग्राम के हिसाब से गोल्ड खरीदने की सुविधा गोल्ड ईटीएफ या गोल्ड म्यूचुअल फंड देते हैं। कुछ फंड तो आधा ग्राम तक खरीदने की भी छूट देते हैं। यहां पर पोस्ट आफिस और बैंक की आरडी की तरह हर माह सिस्टेमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (सिप) माध्यम से भी खरीदने की सुविधा होती है।
आइये जानते हैं कि कितने साल में आराम से एकत्र हो सकता है 1 किलो गोल्ड।
अगर आप हर माह 3 ग्राम गोल्ड खरीदते हैं, तो आप के पास 1 साल में 36 ग्राम गोल्ड हो जाएगा। यह 10 साल में 360 ग्राम और 30 साल में 1 किलो 80 ग्राम गोल्ड आपके पास हो जाएगा।
अगर आप चाहते हैं कि आपके पास 30 साल से कम में ही 1 किलो गोल्ड हो तो आप हर माह 4 ग्राम गोल्ड खरीद सकते हैं।
अगर आप 4 ग्राम गोल्ड हर माह खरीदते हैं, तो आपके पास एक साल में 48 ग्राम गोल्ड होगा। वहीं दस साल में आपके पास 480 ग्राम गोल्ड होगा।
20 साल में आपके पास 960 ग्राम गोल्ड और 21 साल में आपके पास होगा 1 किलो और 8 ग्राम गोल्ड।
अगर आप रह माह 5 ग्राम गोल्ड की खरीदारी करें तो आपके पास और जल्द ही 1 किलो गोल्ड हो जाएगा।
हर माह 5 ग्राम गोल्ड खरीने पर आपके पास एक साल में 60 ग्राम गोल्ड होगा। वहीं 10 साल में आपके पास 600 ग्राम गोल्ड होगा। इसके बाद 17 साल में ही 1 किलो 20 ग्राम गोल्ड हो जाएगा।
गोल्ड ईटीएफ एक तरह के ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड ही है। इसका भाव सोने के बाजार के रेट के हिसाब से बदलता है। गोल्ड ईटीएफ में 1 यूनिट का मतलब होता है 1 ग्राम गोल्ड। जहां तक लागत की बात है तो यह यह काफी कॉस्ट इफेक्टिव होता है। गोल्ड ईटीएफ में निवेशक को 100 फीसदी सोने की शुद्धता की गारंटी मिलती है।
गोल्ड ईटीएफ को आप कई तरह से खरीद सकते हैं। पहला तरीका है कंपनी की बेवसाइट पर जाकर आप सीधे डायरेक्ट प्लान की तरह खरीद लें। इसके अलावा इसे शेयर ब्रोकर के यहां पर डीमैट अकाउंट खुलवा कर भी खरीद सकते हैं। वहीं अगर आप चाहें ऑनलाइन म्यूचुअल फंड खरीदने की सुविधा देने वाली कंपनियों की ऐप के माध्यम से भी गोल्ड ईटीएफ खरीद सकते हैं। इन जगहों पर कभी भी गोल्ड ईटीएफ खरीदा जा सकता और इसे बेचा भी जा सकता है।
सोने में निवेश के अलावा भी गोल्ड ईटीएफ के अन्य फायदे होते हैं। एक तो आप जब चाहे गोल्ड ईटीएफ को खरीद या बेच सकते हैं। गोल्ड ईटीएफ का इस्तेमाल लोने लेने के लिए सिक्योरिटी के तौर पर भी किया जा सकता है। 1 ग्राम से इसकी खरीद की शुरुआत होने के चलते कम निवेश से सोना खरीदना शुरू किया जा सकता है। जहां तक टैक्स की बात है तो फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ किफायती पड़ता है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका