Home Loan and FD Scheme Offers: अगर आप घर बनाने के लिए आकर्षक ऑफर्स लोन लेना चाहते हैं या आकर्षक ब्याज दर पर एफडी करवाना चाहते हैं, तो सिर्फ फेस्टिव सीजन ही नहीं साल का आखिरी वक्त भी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। दरअसल इस समय बैंक होम लोन प्रोसेसिंग, कार लोन और एफडी जैसी कई योजना चलते हैं, तकि साल खत्म होने तक ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा जा सकें। तो अगर आप चाहते हैं तो इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Advertisement

आज हम आपको बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चलाई जा रही कुछ ऐसी ही योजनाओं की जानकारी देने जा रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी ऑफर्स हैं, जिन्हें बैंक ने दिवाली के फेस्टिव सीजन मे शुरू किया था और ये साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर तक चलाए जा रहे हैं। आप यह पुराना साल खत्म होने से पहले बैंकों द्वारा चलाई जा रही विशेष योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Advertisement

बैंक ऑफ बड़ौदा के फेस्टिव ऑफर्स

बैंक ऑफ बड़ौदा में अपने ग्राहकों के लिए एक फेस्टिवल स्कीम शुरू की थी, जिसका नाम था बॉब के संग फेस्टिवल की उमंग है। इस ऑफर के तहत बैंक ऑफ़ बड़ौदा आने वाले ग्राहकों को अट्रैक्टिव इंटरेस्ट रेट पर पर्सनल लोन, होम लोन, एजुकेशन लोन और कार लोन दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा के इन ऑफर्स की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 है।

Advertisement

एसबीआई का होम लोन इंटरेस्ट रेट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। इस बैंक के द्वारा अपने ग्राहकों को 0.17 प्रतिशत की प्रोसेसिंग फीस के साथ सिर्फ 8.40 फीसदी सालाना की दर से होम लोन दिया जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ये फेस्टिव होम लोन का ऑफर 31 दिसंबर 2023 के बाद बंद कर दिया जाएगा आप इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसमें ग्राहकों को होम लोन पर 65 आधार अंक यानी 0.65 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। आपको यह डिस्काउंट रेगुलर होम लोन, फ्लेक्सी प्ले, एनआरआई , सैलरी क्लास और अपॉन घर पर मिल रही है।

Advertisement

एसबीआई की एफडी स्कीम

एसबीआई ने अमृत कलश योजना के तहत स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट लॉन्च किया था। एसबीआई के मुताबिक बैंक की इस शानदार फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में इन्वेस्ट करने वाले आम नागरिकों को 7.10 प्रतिशत का इंट्रेस्ट रेट मिलेगा। वहीं बात की जाए वरिष्ठ नागरिकों की तो उन्हें इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 7.60 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। यह 400 दिनों की स्कीम है।

Advertisement

आईडीबीआई बैंक अमृत महोत्सव स्कीम

आईडीबीआई बैंक की अमृत महोत्सव स्कीम के फिक्स्ड डिपॉजिट में 31 दिसंबर 2023 तक इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। ये बैंक 375 और 444 दिनों की दो स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का ऑफर दे रहा है। 444 दिन की एफडी स्कीम में इन्वेस्ट करने पर आम लोगों को 7.15 प्रतिशत की ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 375 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में बुजुर्गों को 7.65 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है और नियमित ग्राहकों को 7.10 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। इसमें आप अपने हिसाब से पैसे डाल और निकाल सकते हैं।

Advertisement