नई दिल्ली। सोने और चांदी में रेट बढ़ने का दौर जारी है। सोना हो सकता है कि सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते में फिर से 40,000 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर छू ले। जानकारों को लगता है कि अगर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर थमने की खबरें सच न निकली या समझौता उम्मीदों के मुताबिक न हुुअ तो सोने के रेट एक बार और बढ़ेंगे। खैर जो भी होगा, एक दो दिन में सामने आ जाएगा। इसलिए इस बड़ी खबर का सभी को इंतजार जरूर करना चाहिए। फिलहाल गोल्ड का रेट बीते हफ्ते 600 रुपये प्रति दस ग्राम से ज्यादा बढ़ा है। वहीं चांदी ने भी सोने के तरह ही बढ़त का रुख दर्ज किया है। बीते हफ्ते चांदी करीब 500 रुपये बढ़ा है।
ये रहे बीते सोना और चांदी का रेट
सोमवार के सोना और चांदी का रेट
-सोना 38,542 रुपये प्रति दस ग्राम
-चांदी 44,691 रुपये प्रति किलोग्राम
शनिवार के सोना और चांदी के रेट
-सोना 39,170 रुपये प्रति दस ग्राम
-चांदी 45,190 रुपये प्रति किलोग्राम
अभी गोल्ड में निवेश करें या नहीं
जानकारों की राय है कि गोल्ड में तेजी या मंदी का रुख तब तक तय नहीं हो पाएगा, जब तक अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर का अंतिम रूप से कुछ हल नहीं निकल आएगा। उम्मीद है इसका शुरुआती रुझान एक दो दिनों में पता चल जाएगा। अगर ट्रेड वॉर थमता लगा, तो गोल्ड के रेट कम होंगे। लेकिन अगर यह थमता नहीं लगा तो रेट चाहे तुरंत न बढ़ें, लेकिन यह घटेंगे भी नहीं। इसीलिए अगर निवेश के लिए सोना खरीदना है, तो कम से कम 1 हफ्त का इंतजार जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें : पोस्ट ऑफिस में बैंक से जल्द डबल होता है पैसा, जानें स्कीम
More Articles
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?