SBI Credit Card: क्या आप उन क्रेडिट कार्ड्स के Annual Charge और अन्य शुल्क चुकाते-चुकाते थक गए हैं जिनका आप शायद ही कभी इस्तेमाल करते हैं? आप अकेले नहीं हैं। आजकल कई समझदार खर्च करने वाले लोग फ्री क्रेडिट कार्ड या कम वार्षिक शुल्क वाले कार्ड को अपना रहे हैं।

Advertisement

क्रेडिट कार्ड यूजर्स को कार्ड लेते समय एक वार्षिक शुल्क (Annual Charge) और हर साल रिन्यूअल चार्ज (Renewal charge) देना होता है। हालांकि, कुछ कार्ड ऐसे भी हैं जो एक निश्चित सीमा से ज्यादा खर्च करने पर मेंबर चार्ज माफ कर देते हैं। आज हम उन SBI क्रेडिट कार्डों के बारे में बताएंगे जिसका वार्षिक शुल्क 500 रुपये से कम है। इनमें से ज्यादातर कार्ड एक निश्चित सीमा से ज्यादा खर्च करने पर रिन्यूअल चार्ज भी माफ करते हैं।

Advertisement

उदाहरण के लिए, शौर्य SBI कार्ड के लिए 250 रुपये का रिन्यूअल चार्ज तब माफ़ कर दिया जाता है जब कार्डहोल्डर एक साल में 50,000 रुपये या उससे ज्यादा खर्च करता है। इसी तरह, सिम्पलीक्लिक SBI कार्ड का रिन्यूअल चार्ज तब माफ़ कर दिया जाता है जब कार्डधारक 1 लाख रुपये या उससे ज्यादा का खर्च करता है।

एसबीआई कार्ड- वार्षिक शुल्क

  • शौर्य SBI कार्ड- ₹250
  • सिंपलीक्लिक SBI कार्ड- ₹499
  • सिंपलीक्लिक एडवांटेज SBI कार्ड- ₹499
  • सिंपलीसेव SBi कार्ड- ₹499
  • एसबीआई कार्ड व्यापार एडवांस- ₹499
  • आदित्य बिड़ला SBI कार्ड-₹499
  • अपोलो SBI कार्ड- ₹499
  • बीपीसीएल SBI कार्ड- ₹499
  • दिल्ली मेट्रो SBI कार्ड- ₹499
  • फैबइंडिया SBI कार्ड- ₹499
  • एफबीबी SBI स्टाइलअप कार्ड- ₹499
  • आईआरसीटीसी SBI प्लेटिनम कार्ड- ₹500
  • आईआरसीटीसी SBI कार्ड- ₹500
  • पेटीएम SBI कार्ड- ₹499
  • रिलायंस SBI कार्ड- ₹499
  • टाटा कार्ड- ₹499
  • टाटा क्रोमा कार्ड- ₹499
  • टाटा स्टार कार्ड- ₹499
  • ट्रैवल-SBI कार्ड- ₹499
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सिम्पलीसेव SBI कार्ड- ₹499
  • सिटी यूनियन बैंक सिम्पलीसेव SBI कार्ड- ₹499
  • कर्नाटक बैंक सिम्पलीसेव SBI कार्ड- ₹499
  • पीएसबी सिम्पलीसेव SBI कार्ड- ₹499
  • यूको बैंक सिम्पलीसेव SBI कार्ड- ₹499
  • करूर वैश्य बैंक SBI कार्ड- ₹499
  • सिम्पलीसेव यूपीआई SBI कार्ड- ₹499
  • केवीबी सिम्पलीसेव SBI कार्ड- ₹499
  • टाटा न्यू प्लस SBI क्रेडिट कार्ड- ₹499
  • फोनपे एसबीआई कार्ड पर्पल- ₹499

रिन्यूअल चार्ज से कैसे बचें?

सिम्पलीक्लिक एडवांटेज एसबीआई कार्ड के रिन्यूअल चार्ज से बचा जा सकता है अगर कार्ड यूजर पिछले साल में 1 लाख रुपये खर्च करता है। सिम्पलीसेव एसबीआई कार्ड के लिए भी यही नियम लागू है। एसबीआई कार्ड बिजनेस डेवलॉपमेंट का रिन्यूअल पहले चार वर्षों के लिए फ्री है। अपोलो एसबीआई कार्ड का रिन्यूअल चार्ज (499 रुपये) 1 लाख रुपये खर्च करने पर माफ कर दिया जाता है। बीपीसीएल एसबीआई कार्ड का नवीनीकरण शुल्क माफ किया जा सकता है अगर कार्डहोल्डर पिछले साल में 50,000 रुपये खर्च करता है, जो दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड के मामले में बढ़कर 1 लाख रुपये हो जाता है।