What is Family Pension: आज के इस दौर में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके परिवार को किसी भी तरह की फाइनेंशियल परेशानी न हो। इसलिए समय रहते हुए सही पेंशन का इंतजाम कर लेना अच्छा होता है। रिटायरमेंट होने से पहले अगर आप सही पेंशन का चयन कर लेते हैं वो खुद के लिए और परिवार के लिए बेहतर हो सकता है।
आज हम आपको फैमिली पेंशन के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं, क्या है फैमिली पेंशन और इसके तहत कौन-कौन इसका लाभ ले सकता है।
क्या होती है फैमिली पेंशन?
फैमिली पेंशन एक सरकारी फायदा योजना है जिसके तहत पेंशन पाने वाले कर्मचारी के निधन के बाद उसकी पेंशन उसके परिवार के नाम ट्रांसफर कर दी जाती है। आमतौर पर यह फायदा कर्मचारी की पत्नी या पति को मिलता है, जिसे नॉमिनी के रूप में दर्ज किया गया होता है।
नियमों के अनुसार, अगर कर्मचारी की मृत्यु 60 वर्ष की आयु के बाद होती है, तो परिवार को आधी पेंशन मिलती है। वहीं, अगर उसकी मृत्यु 60 साल से पहले हो जाती है, तो परिवार को पूरी पेंशन दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह तय करना है कि कर्मचारी की मृत्यु के बाद भी उसके परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
अगर जीवनसाथी नहीं है तो कौन बनेगा हकदार?
अगर पेंशन पाने वाले व्यक्ति की पत्नी या पति नहीं है, तो फैमिली पेंशन उसके बच्चों को दी जाती है। इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं:
बच्चे की उम्र 25 साल से कम होनी चाहिए।
अगर दो या उससे अधिक बच्चे हैं, तो पेंशन की राशि समान रूप से बांटी जाती है।
अगर कोई बच्चा शारीरिक या मानसिक रूप से दिव्यांग है, तो उसे जीवनभर 75% तक पेंशन दी जा सकती है।
यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि बच्चे अपने माता-पिता की अनुपस्थिति में आर्थिक रूप से सुरक्षित रह सकें।
दो पत्नियों के मामले में क्या होता है?
अगर किसी व्यक्ति की दो पत्नियां हैं, तो फैमिली पेंशन का अधिकार केवल वैध पत्नी को ही मिलेगा। वह पत्नी जिसे सरकारी रिकॉर्ड में नॉमिनी के रूप में दर्ज किया गया है, वही पेंशन की ऐलीजिबल मानी जाएगी। अवैध विवाह या बिना कानूनी मान्यता वाली पत्नी को फैमिली पेंशन का फायदा नहीं दिया जाता।
क्यों जरूरी है फैमिली पेंशन?
फैमिली पेंशन परिवार के लिए एक स्थायी इंकम स्रोत की तरह काम करती है। यह परिवार को आर्थिक मजबूती देती है और भविष्य की अनिश्चितताओं से बचाती है। पेंशनधारी की मृत्यु के बाद यह योजना उनके परिवार को मानसिक और आर्थिक दोनों रूप से राहत प्रदान करती है।
फैमिली पेंशन योजना उन परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है जो अपने सदस्य की पेंशन पर निर्भर रहते हैं। यह न सिर्फ आर्थिक स्थिरता देती है, बल्कि यह भी तय करती है कि परिवार को किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए कि वह समय रहते अपने नॉमिनी की जानकारी अपडेट रखे ताकि परिवार को जरूरत के समय इसका फायदा मिल सके।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग