PNB Harit Niwas Green Home Loan: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की 'हरित निवास ग्रीन होम लोन योजना' का उद्देश्य सस्टेनेबल हाउसिंग को बढ़ावा देना और घर खरीदने वालों व घर के मालिकों को ज्यागा पर्यावरण-अनुकूल और जिम्मेदार जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना में तैयार ग्रीन होम, मंजूर प्रोजेक्ट्स में निर्माणाधीन प्रॉपर्टीज, अपनी जमीन पर खुद से घर बनवाना, और साथ ही मौजूदा घरों की मरम्मत व उन्हें ग्रीन बिल्डिंग मानकों के हिसाब से बेहतर बनाना शामिल है।
PNB के GM-रिटेल एसेट बिजनेस डिवीजन सुबोध कुमार ने कहा कि "पंजाब नेशनल बैंक में, सस्टेनेबिलिटी हमारी ग्रोथ स्ट्रेटेजी का एक अहम हिस्सा है। PNB हरित निवास के ज़रिए, हम पूरे देश में ग्राहकों के लिए पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार हाउसिंग को ज्यादा किफायती और आसानी से उपलब्ध करा रहे हैं। यह स्कीम न सिर्फ आकर्षक फाइनेंशियल फायदे देती है, बल्कि एनर्जी-एफिशिएंट घरों को अपनाने को भी बढ़ावा देती है, जिससे कार्बन फुटप्रिंट कम होता है और घर की एनर्जी लागत भी घटती है।"
कौन अप्लाई कर सकता है?
यह योजना वेतनभोगी व्यक्तियों, पेंशनभोगियों, पेशेवरों, स्व-रोजगार वाले व्यक्तियों, व्यापारियों और किसानों के लिए उपलब्ध है, जिनकी आय का एक नियमित स्रोत है; इस प्रकार, यह विभिन्न ग्राहक वर्गों तक टिकाऊ आवास वित्त की पहुंच बनाती है।
PNB हरित निवास के माध्यम से, बैंक उन ग्राहकों को सहायता प्रदान करता है जो पर्यावरण के अनुकूल घरों को खरीदना, बनवाना या उनका नवीनीकरण करना चाहते हैं; इसके लिए बैंक, मान्यता प्राप्त 'ग्रीन बिल्डिंग' फ्रेमवर्क के तहत प्रमाणित आवासीय संपत्तियों के लिए वित्तीय लाभ देता है।
PNB हरित निवास लोन के फायदे क्या है?
- नियमित होम लोन स्कीम के तहत लागू दर से 0.10% कम रियायती ब्याज दर
- कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं
- कोई डॉक्यूमेंटेशन चार्ज नहीं
- ग्रीन होम खरीदने, बनाने, मरम्मत करने और टेकओवर करने के लिए फ़ाइनेंस
- रीपेमेंट की योग्यता में 5% तक की बढ़ोतरी
- IGBC, GRIHA और LEED जैसी मान्यता प्राप्त एजेंसियों से सर्टिफाइड प्रॉपर्टीज के लिए योग्यता
- ऊर्जा-कुशल हाउसिंग समाधानों से होने वाली बचत को ध्यान में रखते हुए रीपेमेंट की योग्यता में बढ़ोतरी
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!