Investment Tips For Children Future: धीरे-धीरे महंगाई बढ़ती जा रही है और हमारे खर्च भी। ऐसे में पैसा बचाना काफी मुश्किल काम हो जाता है। बाद में जब बच्चों को हायर एजुकेशन के लिए बड़े कॉलेज में भेजना होता है, या फिर उनकी शादी करनी होती है तो अचानक काफी ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ती है। अगर आपने इसकी प्लानिंग पहले से नहीं की है, तो उस वक्त बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है तो आप कुछ बेहतरीन इन्वेस्टमेंट टिप की मदद से काफी बड़ा फंड क्रिएट कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। आप अगर इन तरीकों का इस्तेमाल करके इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो आगे पैसों की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Advertisement

अगर आप सही और सिस्टमैटिक तरीके से इन्वेस्टमेंट करेंगे तो बड़ी आसानी से अपने गोल को पूरा कर लेंगे। लेकिन अगर आप बिना सोचे समझे इन्वेस्टमेंट करेंगे तो शायद आप अपने लक्ष्य के बराबर के पैसे न जुटा पाएं। इसीलिए इन्वेस्टमेंट के साथ कुछ अच्छी वित्तीय आदतों का होना भी बहुत जरूरी है।

Advertisement

इनवेस्टमेंट के समय से पड़ता है बहुत फर्क

एक्सपर्ट के द्वारा कहा जाता है कि आप जितनी जल्दी इन्वेस्ट करना शुरू करते हैं, आपका फायदा उतना ही ज्यादा होता है। इसलिए आप चाहें तो अपनी शादी के पहले भी आगे की जरूरत को ध्यान में रखकर पैसों को इन्वेस्ट कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप जितनी जल्दी इन्वेस्ट करना शुरू करेंगे उतने ही छोटे फंड में बड़ी रकम बना सकते हैं। लेकिन आप अगर देर में इन्वेस्टमेंट शुरू कर रहे हैं, तो एक बड़ी रकम बनाने के लिए आपको मोटा अमाउंट भी इन्वेस्ट करना पड़ेगा। इसी कारण पैसों को सही जगह निवेश करने की आदत जितनी जल्दी पड़ जाए उतना फायदा हो सकता है।

Advertisement

आने वाले समय में खर्च का करें आकलन

बढ़ती हुई महंगाई के साथ हर साल हमारे खर्च भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आपको इस बात का अंदाजा लगाना होगा कि जब आपके बच्चे बड़े होंगे तो उनकी शादी या पढ़ाई के लिए कितने पैसे लगेंगे। विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़ती महंगाई की वजह से हर साल का सालाना खर्च 12 प्रतिशत तक बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आपके बच्चे की पढ़ाई में आज 2 लाख रुपए लग रहे हैं, तो 6 साल बाद वह 4 लाख रुपए हो जाएंगे। तो आप इसी हिसाब से कैलकुलेशन करके सही समय के लिए एक अमाउंट निकाल सकते हैं।

Advertisement

इन्वेस्टमेंट के लिए सही विकल्प चुना भी है जरूरी

आप जब भी पैसे निवेश कर रहे हैं, उससे पहले किसी भी फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें। वह आपके पैसे सही जगह लगाने में मदद करते हैं, ताकि आप बिना नुकसान उठाने ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट कमा सकें। आजकल लंबे समय के इन्वेस्टमेंट के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए म्यूचुअल फंड में पैसे निवेश करना काफी बेहतरीन विकल्प माना जा रहा है। अगर आप म्युचुअल फंड में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आपको 12 परसेंट तक का रिटर्न भी मिल सकता है। इसी तरह आप अपने लक्ष्य को सेट करके उसके हिसाब से हर महीने एसआईपी में पैसे डाल सकते हैं।

Advertisement

अगर आप किसी भी लॉन्ग सेविंग स्कीम में पैसे लगते हैं तो निरंतरता होना बहुत जरूरी है। इस लिए हर महीने इनवेस्ट करना बहुत जरुरी है।