SIP vs RD: अगर आप छोटी-छोटी बचत करके बड़ा रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो आपके पास दो विकल्प हैं। पहला- SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान और दूसरा RD यानी रेकरिंग डिपॉजिट। दोनों में ही आप हर महीने छोटी-छोटी रकम निवेश कर सकते हैं। फर्क बस इतना है कि आरडी बैंक या पोस्ट ऑफिस में तय ब्याज पर सुरक्षित रिटर्न देती है।

Advertisement

जबकि SIP म्यूचुअल फंड से जुड़ा होता है और बाजार के हिसाब से ज्यादा मुनाफा भी दे सकता है। लेकिन अब सवाल यह है कि अगर आप हर महीने 5000 रुपये जमा करते हैं, तो आपको सबसे पहले करोड़पति कौन बनाएगा? तो आइए समझते हैं पूरा कैलकुलेशन।

Advertisement

SIP और RD में से कौन बेहतर है?

  • SIP- यह म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका है। चूंकि यह शेयर बाजार से जुड़ा है, इसलिए इसमें उतार-चढ़ाव होता रहता है। लंबी अवधि में आपको औसतन 12% से 15% तक का रिटर्न मिल सकता है।
  • RD- यह बैंक या डाकघर में खोला जाता है। इसकी ब्याज दर निश्चित होती है। आमतौर पर इसमें 6-7% ब्याज मिलता है। खास बात यह है कि यह सुरक्षित है।

SIP का कैलकुलेशन समझें

अगर आप हर महीने 5,000 रुपये जमा करते हैं, जिससे आपको औसतन 15% वार्षिक रिटर्न मिलता है। अगर आप 10 सालों के लिए 5,000 रुपये हर महीने जमा करते है को 10 साल बाद लगभग 15% के अनुमान के साथ 14,06,298 रुपये जमा हो जाएंगे, जिसमें 6,00,000 रुपये आप जमा करेंगे। जबकि 8,06,298 रुपये का आपको ब्याज का लाभ मिलेगा।

Advertisement

अगर आप 1 करोड़ रुपये का फंड बनाना चाहते हैं, तो आपको 22 साल तक हर महीने 5000 रुपये जमा करने होंगे। इसमें आपका कुल निवेश 13,20,000 रुपये होगा। इसमें आपको 1,05,19,631 रुपये मिलेंगे। इसमें आपका मुनाफा 91,99,631 रुपये होगा।

RD का कैलकुलेशन समझें

अगर आप हर महीने 5,000 रुपये जमा करते हैं, जिससे आपको औसतन 7% वार्षिक रिटर्न मिलता है। अगर आप 10 सालों के लिए 5,000 रुपये हर महीने जमा करते है को 10 साल बाद लगभग 7% के अनुमान के साथ 8,79,030 रुपये जमा हो जाएंगे, जिसमें 6,00,000 रुपये आप जमा करेंगे। जबकि 2,79,030 रुपये का आपको ब्याज का लाभ मिलेगा।

Advertisement

अगर आप आरडी से 1 करोड़ रुपये का फंड बनाना चाहते हैं, तो आपको 35 साल 5 महीने तक हर महीने 5000 रुपये जमा करने होंगे। इस दौरान आप 21 लाख 30 हजार रुपये जमा करेंगे और आपको 1 करोड़ 5 हजार रुपये का रिटर्न फंड मिलेगा। जिसमें आपको 78,75,000 रुपये का मुनाफा होगा।