नई दिल्ली। अगर आपको लगता है कि आपके अंदर कारोबार करने की काबिलियत हैं, तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना यानी पीएमएमवाई आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। यहां पर कई तरह की स्कीमों के तहत लोन मिलता है। यह लोन 10 लाख रुपये तक हो सकता है। सबसे अच्छी बात है कि छोटे कारोबारियों से इस लोन के लिए गारंटी तक नहीं मांगी जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे कारोबारियों को अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए मुद्रा योजना की शुरुआत अप्रैल 2015 में की थी। इसका मकसद लोगों के स्वरोजगार को बढ़ावा देने का है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना यानी पीएमएमवाई का पूरा नाम माइक्रो यूनिट डेवलपमेंट रीफाइनेंस एजेंसी है। मुद्रा योजना की खास बात यह है कि इसके तहत लोन लेने वाले 4 लोगों में से 3 महिलाएं हैं। इस योजना में 3 तरह का लोन मिलते हैं। इनके नाम हैं शिशु, किशोर और तरुण।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना यानी पीएमएमवाई के तहत बिना गारंटी के लोन दिया जाता है। इस लोन के लिए कोई प्रोसेसिंग चार्ज भी नहीं लिया जाता है। मुद्रा योजना में लोन चुकाने के समय को 5 साल तक बढ़ाया भी जा सकता है। लोन लेने वाले को एक मुद्रा कार्ड मिलता है, जिसकी मदद से कारोबारी जरूरत पर आने वाला खर्च किया जा सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए मुद्रा योजना की सरकारी बेवसाइट पर जाकर और जानकारी जुटाई जा सकती है। बेवसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
-शिशु लोन : शिशु लोन के तहत 50,000 रुपये तक के कर्ज दिए जाते हैं।
-किशोर लोन : किशोर लोन के तहत 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक के कर्ज दिए जाते हैं।
-तरुण लोन : तरुण लोन के तहत 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक के कर्ज दिए जाते हैं।
अगर आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना यानी पीएमएमवाई के तहत लोन लेना चाहते हैं तो आपको लोन लेने के लिए बैंक में जाकर आवेदन देना होगा। अगर आप खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो आपको मकान के मालिकाना हक या किरायेदारी के दस्तवोज, काम से जुड़ी जानकारी, आधार, पैन नंबर समेत कई अन्य दस्तावेज देने होंगे। इसके बाद बैंक की ब्रांच मैनेजर आपसे कामकाज से बारे में जानकारी लेता है। उस आधार पर आपको लोन मंजूर करता है। कामकाज की प्रकृति के हिसाब से बैंक मैनेजर आपसे एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनवाने के लिए कह सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग