नई दिल्ली। पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम 5 साल की जमा योजना इस स्कीम पर इस समय 7.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है। अगर कोई इस स्कीम में 10,000 रुपये जमा करता है तो उसे 5 साल बाद 14691 रुपये मिलता है। इस स्कीम में पैसा जमा करने पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत इनकम टैक्स छूट भी ली जा सकती है। पोस्ट ऑफिस की इस जमा योजना को आमतौर पर एनएससी के नाम से भी जाना जाता है।
न्यूनतम जमा कितना है
इस राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र स्कीम यानी एनएससी में न्यूनतम 100 रुपये जमा किया जा सकता है। इसके बाद 100 रुपये के गुणांक में जितना भी पैसा जमा करना चाहें, कर सकते हैं।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में सिंगल नाम से निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में अधिकतम कितना भी पैसा जमा किया जा सकता है, लेकिन इनकम टैक्स की छूट केवल 1.5 लाख रुपये तक की जमा पर ही मिलेगी।
पैसों का निवेश करने पर सबसे ज्यादा डर उसकी सुरक्षा का होता है। लेकिन पोस्ट ऑफिस में पूरे जमा पैसों पर भारत सरकार की गारंटी होती है। इससे निवेश की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित होती है। यह पैसा किसी भी हालत में डूब नहीं सकता है।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम यानी एनएससी को माइनर के नाम पर भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे चाहें तो संयुक्त नाम से भी खरीद सकते हैं। मानइर के नाम पर निवेश करने पर भी इनकम टैक्स की छूट ली जा सकती है।
More Articles
- ITR पोर्टल स्लो है? 31 जुलाई की डेडलाइन से पहले ऐसे करें फाइलिंग और ई-वेरिफिकेशन
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स
- ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?