नई दिल्ली। किसान विकास पत्र (केवीपी) पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में से एक योजना है। इस बचत योजना में अच्छी ब्याज दर के साथ निवेश की सुरक्षा की सरकारी गारंटी भी मिलती है। इस बचत योजना में निवेश करके अच्छा ब्याज प्राप्त किया जा सकता है। इस योजना पर इस वक्त 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस ब्याज दर से निवेश किया गया पैसा 113 महीने में दोगुना हो जाता है। पोस्ट ऑफिस की इस बचत योजना को शार्ट नेम केवीपी के नाम भी जाना जाता है।
क्या है किसान विकास पत्र
किसान विकास पत्र या केवीपी एक प्रकार से भारत सरकार का बांड हैं। यह आपको निवेश प्रमाणपत्र के रूप में जारी होता है। इस वक्त केवीपी 1000 रुपये और इसके गुणांक में इसे पोस्ट ऑफिस से खरीदा जा सकता है।
1 अप्रैल 2016 से किसान विकास पत्र इलेक्ट्रॉनिक रूप में भी मिलना शुरू हो गए हैं। इसके पहले यह सिर्फ छपे हुए प्रमाणपत्र के रूप में मिलते थे।
किसान विकास पत्र के माध्यम से जमा की गई रकम पर सरकार फिलहाल 7.6 फीसदी सालाना की दर से ब्याज दे रही है। इस ब्याज दर के हिसाब से किसान विकास पत्र में जमा पैसा 113 महीने (9 साल, 5 महीने) में दोगुना हो जाता है।
किसान विकास पत्र में न्यूनतम 1000 रुपये जमा किया जा सकता है। अधिकतम रकम करने की कोई सीमा नहीं है। लोग जितना भी चाहे रकम इनमें लगा सकते हैं।
कोई भी वयस्क व्यक्ति अपने नाम पर या नाबालिग यानी बच्चे के नाम पर इसे खरीद सकता है। कोई भी दो वयस्क व्यक्ति मिलकर संयुक्त रूप से भी किसान विकास पत्र खरीद सकते हैं।
किसान विकास पत्र खरीदते वक्त आप उनमें अपना नॉमिनी दर्ज करा सकते हैं। नॉमिनी वह व्यक्ति होता है, जिसे खाताधारक के न रहने की स्थिति में किसान विकास पत्र में जमा पैसा मिलता है।
जरूरत पड़ने पर किसान विकास पत्र को किसी दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कराया जा सकता है। इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस में जाकर आवेदन करना है।
निवास स्थान बदलने पर या अन्य किसी कारणवश जरूरी होने पर अपने किसान विकास पत्र को दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी करा सकते हैं।
जरूरत पड़ने पर आप किसान विकास पत्र को मैच्योरीटी के पहले भी कैश करा सकते हैं। लेकिन ऐसा आप तभी कर सकते हैं, जब आपके किसान विकास पत्र का ढाई साल पूरा हो चुका हो।
किसान विकास पत्र वैसे तो आप अपनी सुविधानुसार किसी भी मूल्य वर्ग के ले सकते हैं] लेकिन, अगर आप ज्यादा पैसे इसमें निवेश करना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि छोटे-छोटे मूल्य वर्ग के किसान विकास पत्र खरीदें। ऐसा करने से अगर कभी इन्हें समय से पहले कैश कराना पड़े तो एक-एक के करके किसान विकास पत्र कैश करा सकते हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति