Salary Saving Tricks: आज के समय में लोगों की सैलरी से ज्यादा खर्चे बढ़ गए हैं। खर्चों के कारण लोगों के पैसे नहीं बच पाते हैं। हर कोई आपको यही कहता दिखेगा कि महीना शुरू होते ही उनका अकाउंट खाली हो जाता है और महीना खत्म होने से पहले ही पैसे खत्म हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप 30-30-30-10 के फॉर्मूले को समझकर अपनी सैलरी की सेविंग कर सकते हैं।

Advertisement

इस तरह से बचाएं हर महीने अपने पैसे

Advertisement

30-30-30-10 के फॉर्मूले की मदद से आप हर महीने अपनी कमाई को अलग-अलग जगह खर्च करने के हिस्से को समझ सकते हैं। आप इस फॉर्मूले के हिसाब से अलग-अलग चीजों के लिए एक तय पैसा निर्धारित कर सकते हैं और उसी हिसाब से सेविंग्स कर सकते हैं। इससे आपके खर्चे भी आसानी से मैनेज हो जाएंगे और आपको पैसे से जुड़ी किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं होगी।

Advertisement

समझें क्या है 30-30-30-10 फॉर्मूला

इस फॉर्मूले के हिसाब से आपको अपनी सैलरी या कमाई का 30 फीसदी हिस्सा घर के लिए खर्च करना होगा और मान लीजिए कि आपकी सैलरी 50 हजार रुपये हर महीने आती है, तो उसमें से 15 हजार रुपये घर के लिए खर्च करें, जैसे रेंट, राशन आदि। दूसरा 30 फीसदी हिस्सा आपको अपने जरूरी खर्चों में इस्तेमाल करना होगा। यानी सैलरी से 15,000 रुपये जरूरी चीजों पर खर्च करें, जैसे ग्रॉसरी, यूटिलिटी बिल, आदि।

Advertisement

आप अपने फाइनेंशियल गोल्स को पाने के लिए 30 फीसदी पैसे को निवेश कर सकते हैं। इसमें भी आप 15 हजार रुपये निवेश कर सकते हैं और बचे हुए 10 फीसदी हिस्से को आप अपने शौक पूरे करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस फॉर्मूले से भी कर सकते हैं सैलरी सेविंग

अगर 50-30-20 फॉर्मूले को अपनाते हैं तो मान लीजिए आपकी सैलरी कम से कम 20 हजार रुपये महीना है। इसका मतलब कि आपको अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए सैलरी का 50 फीसदी हिस्सा खर्च करना होगा। इसमें रूम का रेंट देना, EMI भरना और घर का राशन आदि रहेगा।

Advertisement

बाकि सैलरी के 30 फीसदी से अपने शौक को पूरा कर सकते हैं। जैसे कि फिल्म देखना, फैमिली को ट्रिप पर ले जाना या फिर कपड़े-लत्ते खरीदना।

अब आपकी सैलरी का 20 फीसदी हिस्सा बचेगा, इस पैसे को लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करें। आप म्यूचुअल फंड, सेविंग फंड, एफडी आदि में निवेश कर सकते हैं, जहां अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना हो। इस प्रकार से भी आप अपनी सेविंग्स कर सकते हैं।