Pension: रिटायरमेंट के बाद पेंशन बुजुर्गों के लिए सबसे बड़ी मदद बन जाती है। हर महीने यह रकम उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होती है, जिससे वे अपनी ज़रूरतें पूरी कर पाते हैं। लेकिन कुछ लोग समय पर यह पैसा निकाल नहीं पाते, जिससे उन्हें डर लगने लगता है कि कहीं सरकार इस पैसे को वापस ना ले ले। इस बारे में सच जानना जरूरी है।

Advertisement

अगर पेंशन लंबे समय तक नहीं निकाली तो क्या होगा?

सच यह है कि सरकार आपका पेंशन पैसा जब्त नहीं करती। अगर आपने 6 महीने या उससे ज्यादा समय तक अपनी पेंशन नहीं निकाली है, तो बैंक आपका खाता 'Inactive' या 'संदिग्ध' मान सकता है। इसका मतलब यह होता है कि आगे की पेंशन देने से पहले सरकार यह तय करना चाहती है कि आप जीवित हैं।

Advertisement

समाधान क्या है? जमा करें जीवन प्रमाण पत्र

हर पेंशनधारी को हर साल 'जीवन प्रमाण पत्र' यानी Life Certificate जमा करना होता है। यह सर्टिफिकेट बताता है कि पेंशन लेने वाला अभी भी जीवित है और पेंशन लेने का हकदार है। अगर समय पर यह दस्तावेज जमा नहीं किया गया, तो पेंशन रुक सकती है, लेकिन पैसा गायब नहीं होता।

रुकी पेंशन को दोबारा शुरू कैसे करें?

अगर आपकी पेंशन किसी वजह से रुक गई है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इन आसान कदमो को उठाएं:

Advertisement

अपने बैंक या पेंशन ऑफिस जाकर बताएं कि आप जीवित हैं

जीवन प्रमाण पत्र जमा करें

एक आवेदन दें जिसमें पेंशन रुकने की वजह बताएं

जरूरी दस्तावेज जमा करें

इन प्रक्रिया के बाद पेंशन फिर से चालू कर दी जाती है और जितनी राशि रुकी थी, वह भी ब्याज सहित मिल जाती है।

किन बातों का रखें खास ध्यान?

हर साल जीवन प्रमाण पत्र समय पर जमा करें

Advertisement

बैंक खाता चालू रखें, जिससे भुगतान में रुकावट ना आए

पेंशन को समय-समय पर खाते से निकालते रहें

किसी भी समस्या पर तुरंत बैंक या पेंशन कार्यालय से संपर्क करें

ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं Life Certificate

अब बुजुर्गों के लिए राहत की बात यह है कि वे जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं। इसके लिए आप मोबाइल ऐप या डिजी लॉकर जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह काम अब घर बैठे आसानी से किया जा सकता है।

Advertisement

सरकार का उद्देश्य पेंशनधारकों की मदद करना है, ना कि उनका पैसा जब्त करना। अगर पेंशन नहीं निकाली गई है, तो पैसा आपके खाते में सुरक्षित रहता है। बस थोड़ी सी कागजी प्रक्रिया पूरी करके आप उसे फिर से पा सकते हैं।