नई दिल्ली, फरवरी 16। आमतौर पर कहा जाता है कि शेयर बाजार में निवेश लम्बे समय में काफी अच्छा रिटर्न देता है। लेकिन कई बार कुछ शेयर छोटे से समय में ही काफी अच्छा रिटर्न दे देते हैं। ऐसा ही एक शेयर है वेरिमन ग्लोबल इंटरप्राइजेज का, जिसने कुछ ही दिन में काफी अच्छा रिटर्न दिया है। अगर देखा जाए तो इस शेयर ने सैकड़ों प्रतिशत का रिटर्न केवल इसी साल में दे दिया है। आइये जानते हैं हफ्ते दर हफ्ते इस शेयर ने कैसा रिटर्न दिया है।
वेरिमन ग्लोबल इंटरप्राइजेज का शेयर एक मल्टीबैगर साबित हुआ है। इसने 1 जनवरी 2022 से लेकर अब तक में ही सैकड़ों फीसदी का रिटर्न दे दिया है। यह शेयर 31 दिसंबर 2021 को 34.50 रुपये के रेट पर बंद हुआ था। यानी 1 जनवरी 2022 से लेकर आज तक में इस शेयर ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है।
वेरिमन ग्लोबल इंटरप्राइजेज का शेयर बीएसई पर 16 फरवरी 2022 को 148.90 रुपये के रेट पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर का रेट आज 7.05 रुपये बढ़ा हुआ है। अगर प्रतिशत में देखा जाए तो यह करीब 4.97 प्रतिशत ऊपर है। इस शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट है, इसीलिए यह शेयर आज इस रेट से ऊपर नहीं जा रहा है। अगर देखा जाए तो इस शेयर का आज न्यूनतम और अधिकतम रेट 148.90 रुपये ही रहा है। वहीं अगर एक साल का न्यूनतम रेट देखा जाए तो यह 11.65 रुपये का रहा है। वहीं एक साल का अधिकतम रेट 148.90 रुपये ही है।
अगर किसी ने वेरिमन ग्लोबल इंटरप्राइजेज के शेयर में 1 जनवरी 2022 को 34.50 रुपये के रेट पर 1 लाख रुपये का निवेश कर दिया होगा, तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त 4 लाख रुपये से कुछ ज्यादा है। यानी इस दौरान करीब 300 फीसदी का रिटर्न मिला है।
वेरिमन ग्लोबल इंटरप्राइजेज के रिटर्न पर अगर नजर डाली जाए तो यह शेयर 1 हफ्ते में 124 रुपये से बढ़कर 141.90 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार से 1 हफ्ते के दौरान करीब 14.50 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं बीते 1 महीने में इस शेयर ने करीब 175 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके अलावा 1 जनवरी 2022 से लेकर अभी तक यह रिटर्न करीब 300 फीसदी का रहा है।
वेरिमन ग्लोबल इंटरप्राइजेज के शेयर में अगर किसी ने आज से 1 हफ्ते पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 1.14 लाख रुपये हो गई है। वहीं अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 1 महीने पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 2.75 लाख रुपये है। वहीं 1 जरवरी 2022 को 1 लाख रुपये का निवेश अब बढ़कर करीब 4 लाख रुपये का हो गया है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित