Vedanta Dividend News: शेयर बाजार में 26 जुलाई को तूफानी तेजी है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड हाई के करीब कारोबार कर रहे. बाजार बंद होने से ठीक पहले माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता (Vedanta Share) ने बड़ा ऐलान किया. FY25 के लिए कंपनी ने दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. आज बोर्ड मीटिंग में 1 रुपए के फेस वैल्यू पर अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी मिली है.

Advertisement

Vedanta Dividend Record Date

एक्सचेंज फाइलिंग में वेदांता ने बताया कि बोर्ड ने 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 4 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी मिली है. FY25 के लिए मिली दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 3 अगस्त, 2024 फिक्स किया गया है. डिविडेंड के ऐलान से स्टॉक में जोरदार तेजी है. BSE पर शेयर ढाई फीसदी की मजबूती के साथ 442 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है. कंपनी ने बताया कि अंतरिम डिविडेंड के लिए 1,564 करोड़ रुपए का पेमेंट करेगी.

Advertisement

वेदांता के शेयर में तूफानी तेजी

वेदांता के बोर्ड ने FY25 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. इससे पहले मई में 11 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था. इसके लिए 4,089 करोड़ रुपए का पेमेंट किया था. वेदांता का शेयर भी तूफानी तेजी दिखा रहा है. 1 साल में स्टॉक का रिटर्न 60 फीसदी से ज्यादा है.