नई दिल्ली। अर्थ व्यवस्था की दिक्कतों के बीच देश और दुनिया के निवेशकों को लग रहा है कि भारत की अर्थ व्यवस्था इन दिक्कतों के पार निकल जाएगी। शेयर बाजार की तेजी से पता चल रहा है कि निवेशक यह मान कर चल रहे हैं कि हालात सामान्य होते ही तेजी से आर्थिक गतिविधियां शुरू होंगी, और यह पहले से भी ज्यादा हो जाएंगी। निवेशकों की इन्हीं धारणाओं का असर है कि पिछले दिनों आए आईपीओ ने लिस्टिंग वाले दिन ही पैसा दोगुने से ज्यादा तक कर दिया है। इस महीने अब तक 5 कंपनियों के आईपीओ शेयर बाजार में आ चुके हैं। इनमें हैप्पिएस्ट माइंड्स, रूट मोबाइन, कैम्स, केमकॉन और एंजेल ब्रोकिंग शामिल हैं। इनमें से कई आईपीओ ने निवेशकों का पैसा एक दिन में ही डबल किया है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि इन मौकों का फायदा उठाने से चूक गए हैं, तो निराश न हों। अगले हफ्ते फिर से दो आईपीओ खुल रहे हैं। इनमें निवेश कर आप मौकों का फायदा उठा सकते हैं।
यूटीआई एसेट मैनेजमेंट (एएमसी) का आईपीओ 29 सितंबर 2020 को खुलेगा। इस आईपीओ में निवेश का मौका 1 अक्टूबर 2020 तक रहेगा। निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट और एचडीएफसी एएमसी के बाद यूटीआई एएमसी शेयर बाजारों में लिस्ट होने वाली तीसरी एएमसी होने जा रही है। यूटीआई एएमसी के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर सूचीबद्ध होगी। यह कंपनियां म्यूचुअल फंड कारोबार में हैं।
यूटीआई एसेट मैनेजमेंट (एएमसी) ने अपना इश्यू का प्राइस बैंक 552 रुपये से लेकर 554 रुपये के बीच तय किया है। यूटीआई एसेट मैनेजमेंट (एएमसी) इस आईपीओ के माध्यम से 3,89,87,081 शेयर बेच रही है। कंपनी अपने कर्मचारियों को 2 लाख शेयर तरजीही आधार पर देगी।
यूटीआई एसेट मैनेजमेंट (एएमसी) के आईपीओ में अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आपको न्यूनतम 27 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। अगर कोई इससे ज्यादा शेयर के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे 27 के गुणांक में ही निवेश करना होगा। कंपनी अगर न्यूनतम भाव पर बाजार से पैसे जुटाती है तो वह करीब 2,152 करोड़ रुपये जुटा लेगी, लेकिन अगर अधिकतम भाव पर पैसे जुटाने में सफल रही तो वह 2,160 करोड़ रुपये जुटा लेगी।
यूटीआई एसेट मैनेजमेंट (एएमसी) के आईपीओ के माध्यम से भारतीय जीवन बीमा निगम, स्टेट बैंक के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा अपनी हिस्सेदारी बेचेंगी। इस आईपीओ का प्रबंधन एक्सिस कैपिटल, सिटी, बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल, कोटक इंवेस्टमेंट बैंकिंग और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स करेंगी।
सरकारी रक्षा क्षेत्र की कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स भी अपन आईपीओ लेकर आ रही है। कंपनी का आईपीओ 29 सितंबर 2020 को खुलेगा। इस आईपीओ में 1 अक्टूबर 2020 तक निवेश किया जा सकेगा। इस आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 135 रुपये से लेकर 145 रुपये का तय किया किया गया है। कंपनी ने आईपीओ के माध्यम से 3,05,99,017 शेयरों की बिक्री पेशकश यानी ओएफएस से भी बेचेगी। अगर मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स आईपीओ में ऊपरी स्तर पर पैसे जुटाने में सफल रहती है तो 444 करोड़ रुपये जुटाया जा सकेगा।
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में कराई जाएगी। यस सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, एडलवाइज फाइनेंशियल, आईडीएफसी सेक्योरिटीज और जेएम फाइनेंशियल कंपनियां इस आईपीओ के प्रबंधन का काम देखेंगी।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?