How to Pay Home Loan Faster: घर खरीदना आज भी ज्यादातर भारतीय परिवारों के लिए सबसे बड़े फाइनेंशियल फैसलों में से एक है। ऐसे में घर के सपने को पूरे करने के लिए ज्यादातर लोग होम लोन लेते है, जिसे चुकाने में काफी साल लग जाते है। क्या आप अपना होम लोन समय से पहले चुकाना चाहते हैं?

Advertisement

ज्यादातर एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि आप लोन पीरियड की शुरुआत में ही अपने होम लोन के प्रिंसिपल अमाउंट का कुछ हिस्सा पहले से चुकाना शुरू कर देना चाहिए। इससे आपको भविष्य में इंटरेस्ट पेमेंट कम करने या अपने मौजूदा EMI (इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट) को बढ़ाकर लोन को तेजी से चुकाने में मदद मिल सकती है।

Advertisement

अगर आपने 20 साल के लिए 9% सालाना ब्याज दर पर 60 लाख रुपये का होम लोन लिया है तो आज हम आपको बताएंगे कि इसे कैसे जल्दी चुकाएं? सोशल मीडिया एक्स पर TaxBuddy.com के फाउंडर सुजीत बांगर के अनुसार 20 साल का होम लोन जरूरी नहीं कि 20 साल तक चले-या आपको इंटरेस्ट में बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ें। TaxBuddy.com के फाउंडर सुजीत बांगर के अनुसार, रीपेमेंट स्ट्रेटेजी में छोटे-मोटे बदलाव करके आप लोन का समय और इंटरेस्ट का बोझ दोनों लगभग आधा कर सकते हैं।

Advertisement

होम लोन को कैसे करें आधा?

पोस्ट में TaxBuddy.com ने सूरज का केस शेयर किया जिसने 20 साल के लिए 9% इंटरेस्ट पर 60 लाख रुपये का होम लोन लिया था। कुछ आसान टेक्नीक अपनाकर, उसने इंटरेस्ट में 30.6 लाख रुपये से ज्यादा बचाए और लोन को लगभग नौ साल पहले ही बंद कर दिया।

क्या करना होगा?

लोन के पहले दशक में, आपकी EMI ज्यादातर इंटरेस्ट में जाती है, प्रिंसिपल में नहीं। 10 साल बाद, 120 पेमेंट करने के बाद भी, आपको अभी भी 42.6 लाख रुपये देने हैं। इसीलिए जल्दी और स्मार्ट प्रीपेमेंट जरूरी हैं।

Advertisement

सुजीत बांगर ने दो स्ट्रेटेजी बताईं। पहला, हर साल एक एक्स्ट्रा EMI दें यानी असल में 13वें महीने का पेमेंट। सूरज के मामले में, इससे उसके 14.85 लाख रुपये बच गए और लोन की अवधि लगभग 44 महीने कम हो गई।

दूसरा, इनकम बढ़ने पर EMIs में सालाना 5% का स्टेप-अप करें। सिर्फ इसी से सूरज के लोन की अवधि 12.4 साल कम हो गई और उसके 25.72 लाख रुपये इंटरेस्ट में बच गए।

Advertisement

सबसे ज्यादा फायदे के लिए, दोनों तरीकों को मिलाकर होता है। एक्स्ट्रा EMI और सालाना स्टेप-up। इसके बाद लोन की अवधि सिर्फ 11 साल रह गई और 30.6 लाख रुपये इंटरेस्ट में बच गए।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]