Upcoming IPO: प्राइमरी मार्केट में एक के बाद एक कंपनियों के पब्लिक इश्यू खुल रहे हैं. इस हफ्ते भी एक और IPO खुलने को तैयार है. स्पेश्यालिटी केमिकल तैयार करने वाली कंपनी Sanstar Ltd का इश्यू 19 जुलाई से खुलेगा. IPO में बोली लगाने की आखिरी तारीख 23 जुलाई है.

Advertisement

कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 510 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए 5.37 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे, जिसमें फ्रेश शेयरों की संख्या 4.18 करोड़ होगी. जबकि ऑफर फॉर सेल यानी OFS में 1.19 करोड़ शेयर जारी होंगे. प्राइस बैंड 100 रुपए प्रति शेयर से भी कम है.

Advertisement

Sanstar IPO से जुड़ी खास बातें

  • 19 से 23 जुलाई तक खुला रहेगा
  • प्राइस बैंड: 90-95 रुपए प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 150 शेयर
  • इश्यू साइज: 510 करोड़ रुपए
  • न्यूनतम निवेश: 14,250 रुपए

Sanstar IPO की अहम बातें

स्पेश्यालिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी का IPO इसी हफ्ते शुक्रवार से खुलेगा. इसके लिए प्राइस बैंड 90 से 95 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. इश्यू में OFS के जरिए कंपनी 113 करोड़ रुपए जुटाएगी, जिसमें प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगे.

Advertisement

वहीं, फ्रेश इश्यू के जरिए 397 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. IPO के बाद शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होगा. एक्सचेंज पर शेयर की लिस्टिंग 26 जुलाई को होगी.

Sanstar का क्या है कारोबार?

Sanstar, अहमदाबाद बेस्ड कंपनी है, जिको लिक्विड ग्लूकोज, ड्राइड ग्लूकोज सॉलिड, माल्टोडेक्सट्रिन, डेक्सट्रोज मोनोहाइड्रेट, नेटिव मेज स्टार्च, मॉडिफाइड मेज स्टार्च जैसे प्रोडक्ट बनाती है. इसके अलावा कंपनी को-प्रोडक्ट्स में जर्म्स, ग्लूटेन, फाइबर और मेज स्टीप लिकर जैसे प्रोडक्ट्स की एक रेंज तैयार करती है.

Advertisement

उनके स्पेशलिटी प्रोडक्ट और इन्ग्रेडियंट सॉल्यूशन्स फूड के टेस्ट, टेक्सचर और न्यूट्रिशनल वैल्यू को बढ़ाते हैं. कंपनी के प्रोडक्ट्स एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व, अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया के 49 देशों में एक्सपोर्ट होता है. जबकि भारत में 22 राज्यों में प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूट करती है.