Union Bank of India FD Rates 2024: भरोसेमंद निवेश के लिहाज से फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FDs आज भी अच्छे विकप्लों में शामिल हैं. जहां निवेशक बिना बाजार के रिस्क के एक पक्की इनकम फिक्स होती है. सेविंग के लिए ये सबसे पुराने विकल्प के तौर पर भी रहा है. क्योंकि यहां स्कीम में निवेशकों को ब्याज की जानकारी डिपॉजिट के समय ही होती है. इसी वजह से फिक्स टेन्योर में एकमुश्त कॉर्पस बनाने के लिए इसे अच्छे इनवेस्टमेंट टूल के तौर पर देखा जाता है. खास बात तो ये भी है कि FD को लेकर बैंक समय-समय पर मैच्योरिटी के लिहाज से ब्याज दरों की समीक्षा करेते हैं, जिसमें बढ़ोतरी या कटौती होती है. आज हम सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बात करेंगे, जिसने ब्याज दरों को 1 जून से बढ़ा दी है. इसमें 5 लाख की FD पर 1, 2, 3 और 5 साल में कितनी इनकम होगी इसको कैलकुलेशन समझेंगे...
Union Bank of India FD: 1 साल के लिए ₹5 लाख FD पर ब्याज
Union Bank of India ने 1 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.75% रखी है. इस लिहाज से निवेशकों को 1 साल की मैच्योरिटी के लिए जमा 5 लाख रुपए पर 5,34,614 रुपए मिलेंगे. यानी ब्याज से इनवेस्टर्स की कमाई 34,614 रुपए होगी. हालांकि, बैंक ने 181 दिन से लेकर 1 साल से कम की FD पर ब्याज दर 6.25% रखा है.
Union Bank of India FD: 2 साल के लिए ₹5 लाख FD पर ब्याज से कमाई
Union Bank of India ने 2 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.5% है. अगर आपने 5 लाख रुपए 2 साल के लिए जमा कराए हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 5,68,819 रुपए मिलेंगे. इस तरह निवेशकों को FD पर मिले ब्याज का आंकड़ा 68,819 रुपए रही.
Union Bank of India FD: 3 साल के लिए ₹5 लाख FD पर ब्याज
Union Bank of India ने 3 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.5% है. अगर आपने 5 लाख रुपए 3 साल के लिए जमा कराए हैं, तो मैच्योरिटी पर ये अमाउंट बढ़कर 6,06,704 रुपए हो जाएगी. यानी 3 साल की अवधि में ब्याज से कमाई का आंकड़ा 1,06,704 रुपए है.
Union Bank of India FD: 5 साल के लिए ₹5 लाख FD पर ब्याज
देश के सबसे बड़े बैंक Union Bank of India ने 5 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.5% रखी है. अगर निवेशक ने 5 लाख रुपए 5 साल के जमा कराए हैं, तो मैच्योरिटी पर उसको 6,90,210 रुपए की फिक्स्ड इनकम होगी. इस तरह निवेशक को 1,90,210 रुपए की ब्याज से इनकम होगी.
Union Bank of India Senior Citizen FD Interest Rate 2024
Union Bank of India FD Interest Rate 2024: Union Bank of India सीनियर सिटीजन को FD पर अलग-अलग मैच्योरिटी पर सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज ऑफर करता है. इसके तहत सीनियर सिटीजन ग्राहकों को सभी टेन्योर वाले FD के लिए आधा फीसदी और ज्यादा ब्याज मिल कर रहा है. इस लिहाज से सीनियर सिटीजन को 399 दिन की एफडी पर सबसे ज्यादा 7.75% ब्याज मिल रहा. खास बात ये है कि सुपर सीनियर सिटीजन को 0.75% तक का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा. यानी निवेशकों को 399 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा 8% का ब्याज ऑफर हो रहा.
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!