Top 5 Safe Investment Schemes For Retirement: आज के समय में हर कोई अपने भविष्य को और खास कर रिटायरमेंट को बेहतर बनाने के लिए किसी न किसी स्कीम में निवेश करता ही है। बेशक सर्विस करते हुए आदमी कितना भी कमा ले, लेकिन रिटायरमेंट के लिए एक सुरक्षित वित्तीय प्रबंधन करना बहुत जरूरी है। यदि आप सर्विस पीरियड के दौरान से ही सही वित्तीय प्लानिंग करेंगे तो रिटायरमेंट के समय यानी लॉन्ग टर्म में आपके पास एक मोटा कॉर्पस तैयार हो सकता है।

Advertisement

आज हम आपको यहां पर पांच ऐसे स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके रिटायरमेंट को हैप्पी बना सकता है। इन योजनाओं की खास बात यह है कि इनमें सरकार की भागीदारी है यानी इसमें आपके निवेशित पैसे डूबने की संभावना नहीं के बराबर होती है और रिटर्न भी अच्छा मिलता है।

Advertisement

हैप्पी रिटायरमेंट के लिए ये हैं 5 सबसे बेस्ट निवेश ऑप्शन

डाकघर मासिक आय योजना (POMIS)

डाकघर MIS निवेशकों को हर महीने एक निश्चित आय प्रदान करती है। इस योजना में व्यक्ति एकमुश्त राशि का निवेश करता है और हर महीने निवेश की गई राशि पर 7.4 प्रतिशत ब्याज मिलता है। इस योजना में पांच वर्षों के बाद आपना निवेश मैच्योर हो जाता है। इस स्कीम में मूल राशि को निकाला जा सकता है या दोबार से निवेश किया जा सकता है। इसमें आप न्यूनतम 1,500 रुपये और अधिकतम 9 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। यदि संयुक्त खाता है, तो आप अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।

Advertisement

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY)

जीवन बीमा कंपनी (LIC) द्वारा प्रबंधित, PMVVY एक सरकारी समर्थित पेंशन योजना है जो 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई है। यह 10 वर्षों की अवधि के लिए गारंटीकृत पेंशन देती है, जिसमें 8 प्रतिशत से 8.3 प्रतिशत प्रति वर्ष का सुनिश्चित रिटर्न मिलता है। पॉलिसी की अवधि 10 वर्ष है।

Advertisement

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS)

SCSS एक सरकार समर्थित निवेश योजना है जो 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए डिज़ाइन की गई है। आप इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। जमाकर्ताओं को 8.20 प्रतिशत की निश्चित ब्याज दर मिलेगी।

यह निवेश 5 वर्षों के बाद मैच्योर होता है, हालांकि, यदि आप चाहें तो इसे कई बार बढ़ा सकते हैं और हर बार यह विस्तार तीन वर्षों का होगा। SCSS की खासियत है कि इसमें निवेश करने पर आपको टैक्स छूट भी मिलती है।

Advertisement

वरिष्ठ नागरिक सावधि जमा (SCFD)

कई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सावधि जमा (FD) पर उच्च ब्याज दर देते हैं, जो आमतौर पर नियमित FD की तुलना में 0.25 प्रतिशत से 1.0 प्रतिशत अधिक होती हैं। आप इस योजना में न्यूनतम 5,000 रुपये और आमतौर पर 2 करोड़ रुपये तक की FD खोल सकते हैं, जो बैंक के अनुसार अलग-अलग होती है। चूंकि वरिष्ठ नागरिक निवेश विकल्प ईटीटी कैटेगरी के अंतर्गत आते हैं, इसलिए रिटायर्ड लोगों के लिए प्रति वर्ष 50,000 रुपये तक की एफडी ब्याज राशि टैक्स-फ्री है।

Advertisement

राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS)

NPS भी एक सरकार समर्थित योजना है जो उन व्यक्तियों की मदद के लिए बनाई गई है जो अपनी रिटायरमेंट के लिए एक फंड बनाना चाहते हैं। 18 से 70 वर्ष की आयु का कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में न्यूनतम 500 रुपये प्रति वर्ष निवेश कर सकता है। फिर उस राशि को शेयरों और म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाएगा।

60 वर्ष की आयु पूरी होने पर, आप उस फंड का 60 प्रतिशत निकाल सकते हैं। हालांकि, कम से कम 40 प्रतिशत राशि वार्षिकी योजना खरीदने के लिए रखनी होगी। चूंकि इस स्कीम में निवेश किया गया पैसा शेयर बाज़ार में लगता है, इसलिए इसकी कोई निश्चित ब्याज दर नहीं है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]