नई दिल्ली: फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (एफडी) को भारत में निवेश का अच्छा ऑप्शन माना जाता है। हालांकि इसमें निवेश करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए तो आपको ज्यादा फायदा हो सकता है। हर इंसान की यह कोशिश रहती है कि वह जो पैसे की कमाई करे तो अपने खर्च और बचत के आलवा कुछ पैसों को कहीं निवेश करे ताकि आना वाले भविष्य उज्ज्वल हो। वहीं लोग अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बैंक की फिक्स डिपॉजिट (एफडी) स्कीम में लगाते हैं।
दरअसल, एफडी में निवेश की वजह यह है कि लोग इसे ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। जिसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है। हां, शेयर बाजार और अन्य माध्यमों में इससे भी अधिक रिटर्न मिलता है, लेकिन वहां रिस्क भी होता है। अगर आप भी एफडी में निवेश के लिए सोच रहे हैं तो पहले कुछ जरूरी बातों को जान लेना सही रहेगा। जी हां सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि इस समय सबसे अच्छा ब्याज देने वाले टॉप-5 बैंक और साथ ही जानते हैं उनकी ब्याज दरें के बारें में। अगर 6 माह के लिए करानी है FD, तो जानिए किस बैंक से मिलेगा बेहतर रिटर्न ये भी पढ़ें
अगर आप 1 साल के लिए एफडी कराने के लिए बेहतर बैंक की तालाश कर रहे है। यहां टॉप-5 बैंक है जहां एक साल में काफी अच्छा ब्याज मिलेगा।
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक- इसमें एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है। यानी अगर 10 हजार रुपये लगाए जाते हैं तो वह साल भर में 10744.95 रुपये हो जाएंगे।
- आरबीएल बैंक- बात करें आरबीएल बैंक की तो एक साल की एफडी के लिए ये बैंक भी अच्छा विकल्प है, जहां पर 7.20 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। साल भर में 10 हजार रुपये 10739.67 रुपये हो जाएंगे।
- इंडसइंड बैंक- इस बैंक में 7 फीसदी का ब्याज मिलता है, जिसका मतलब है कि साल भरर में आपके 10 हजार रुपये बढ़कर 10718.59 रुपये हो जाएंगे।
- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक- वहीं एफडी के लिहाज से उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक भी अच्छा है, जहां पर 6.95 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है। इस दर से आपके 10 हजार रुपये साल भर में 10,713.32 रुपये हो जाएंगे।
- डीसीबी बैंक- इस बैंक में एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है, जिसका मतलब है कि साल भर में 10 हजार रुपये बढ़कर 10692.28 रुपये हो जाएंगे।
अगर आप 2 साल के लिए एफडी कराने के लिए बेहतर बैंक की तालाश कर रहे है। इन टॉप-5 बैंक में आपको दो साल में काफी अच्छा ब्याज मिलेगा।
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक- वहीं 2 साल के लिए एफडी कराना चाहते तो आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 7.25 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है यानी 2 साल में 10 हजार रुपये बढ़कर 11545.40 रुपये हो जाएंगे।
- आरबीएल बैंक- वहीं इस बैंक में आपको 7.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा। यानी 2 साल में 10 हजार रुपये बढ़कर 11545.40 रुपये हो जाएंगे।
- डीसीबी बैंक- ये बैंक 7.20 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। यानी अगर इसमें आपने 10 हजार रुपये की एफडी की तो 2 साल में आपके पैसे बढ़कर 11534.06 रुपये हो जाएंगे।
- इंडसइंड बैंक- वहीं अगर इंडसइंड बैंक में 7.00 फीसदी की ब्याज दर से आपके 10 हजार रुपये दो साल में 11488.82 रुपये हो जाएंगे।
- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक- अगर आप चाहें तो एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 7 फीसदी ब्याज की दर पर एफडी करवा सकते हैं। यहां 2 साल में आपके पैसे 11488.82 रुपये हो जाएंगे।
वहीं अगर आप 3 साल के लिए एफडी कराना चाहते है तो आपके लिए यहां टॉप-5 बैंक है। जिसके जरिए आपको काफी अच्छा ब्याज मिलेगा।
- आरबीएल बैंक- वहीं 3 साल की एफडी के लिए भी आईडीएफसी बैंक ही सबसे अच्छा विकल्प है, जो 7.5 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। यानी 3 साल में आपके 10 हजार रुपये बढ़कर 12497.16 रुपये हो जाएंगे।
- डीसीबी बैंक- इस बैंक में एफडी पर 7.35 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। अगर इसमें 10 हजार रुपये लगाए जाते हैं तो वह 3 साल में 12,442.07 रुपये हो जाएंगे।
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक- इस बैंक में 7.25 फीसदी की दर से आपके 10 हजार रुपये 3 साल में 12,405.47 रुपये हो जाएंगे।
- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक- ये बैंक 7.25 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर इसमें आप 10 हजार रुपये की एफडी करते हैं तो 3 साल में ये 12,405.47 रुपये हो जाएंगे।
- इंडसइंड बैंक- अगर आप 10 हजार रुपये इंडसइंड बैंक में एफडी में लगाते हैं तो 3 साल में ये 12,223.93 रुपये हो जाएंगे।
वहीं अगर आप 5 साल के लिए एफडी कराना चाहते है तो आपके लिए यहां टॉप-5 बैंक है। जिसके जरिए आपको काफी अच्छा ब्याज मिलेगा।
- डीसीबी बैंक- 5 साल की एफडी के लिए सबसे अच्छा विकल्प है डीसीबी बैंक। इसमें 7.35 की दर से आपके 10 हजार रुपये 5 साल में 14,393.11 रुपये हो जाएंगे।
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक- अगर आप इस बैंक में 10 हजार रुपये की एफडी करते हैं तो 7.25 फीसदी की दर से आपके पैसे 14,322.61 रुपये हो जाएंगे।
- आरबीएल बैंक- ये बैंक 7.15 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। यानी इसमें 5 साल में आपके 10 हजार रुपये 14,252.43 रुपये हो जाएंगे।
- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक- 7 फीसदी ब्याज की दर से एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में आपके 10 हजार रुपये 5 साल में 14,147.78 रुपये हो जाएंगे।
- इंडसइंड बैंक- अगर आप चाहें तो इंडसइंड बैंक के 6.75 फीसदी के ब्याज का ऑफर भी स्वीकार कर सकते हैं, जिसमें 10 हजार रुपये 5 साल में 13,974.99 रुपये हो जाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान