नई दिल्ली: कई बार हमारी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में गोल्ड लोन काफी मदद करता है। फिर चाहे आपके बिजनेस के लिए पैसे की जरूरत हो, अचानक से होने वाले खर्च हों या इमर्जेंसी जैसे हालात में आपको इससे मदद मिलती है। सबसे अच्छी बात यह है कि गोल्ड लोन का लाभ उठाने के लिए न तो आपको अच्छे क्रेडिट स्कोर की जरूरत होती है और न ही किसी आय प्रमाण की। 18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति गोल्ड लोन ले सकता है।
बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) गोल्ड लोन देती हैं। यह लोन तत्काल नकद लेने के लिए सबसे सस्ता और सबसे परेशानी रहित विकल्पों में से एक है। तो चलिए इस खबर के जरिए हम आपको 5 ऐसे बैंक के बारे में बताएंगे जहां सबसे कम ब्याज दर गोल्ड लोन मिल रहा है।। इसके साथ ही ये भी बताएंगे कि अगर आप इस वक्त आप गोल्ड लेना चाहते हैं तो आपके लिए इसके कुछ नियम और शर्तों को जानना जरूरी है।
टेन्योर: आमतौर पर गोल्ड लोन 2 साल तक के कार्यकाल के लिए जारी किए जाते हैं और उस अवधि के बाद आप लोन रीन्यू कर सकते हैं
कोलैटरल: गोल्ड के कर्ज के मामले में आपको कोलैटरल के रूप में सोना (किसी भी रूप में, आभूषण, बार या सिक्का) रखना होगा। बैंक लोन के रूप में सोने के मूल्य का 80% तक की पैसा देते हैं।
रीपेमेंट ऑप्शन: गोल्ड लोन के मामले में आपको सहूलियत भरा रीपेमेंट विकल्प मिलता है। आप या तो ईएमआई विकल्प के लिए जा सकते हैं या बुलेट रीपेमेंट का विकल्प चुन सकते हैं। गोल्ड लोन के मामले में आंशिक रीपेमेंट भी उपलब्ध है।
क्रेडिट स्कोर: गोल्ड लोन का लाभ उठाने के लिए आपको एक अच्छा क्रेडिट हिस्ट्री रखने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपका क्रेडिट हिस्ट्री अच्छा है, तो आप सस्ती दरों पर गोल्ड लोन ले सकते हैं।
ब्याज दर: गोल्ड लोन सिक्योर्ड लोन की कैटेगरी में आता है। इस पर पर्सनल लोन के मुकाबले कम ब्याज दर होती है। पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड लोन होता है। अभी पर्सनल लोन 10-15 फीसदी पर उपलब्ध है। यह जॉब प्रोफाइल और क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है। वहीं, गोल्ड लोन की ब्याज दरें 7 फीसदी से शुरू होती हैं।
बैंक का नाम ब्याज दर
- पंजाब और सिंध बैंक 7%
- बैंक ऑफ इंडिया 7.35%
- भारतीय स्टेट बैंक 7.5%
- केनरा बैंक 7.65%
- यूनियन बैंक 8.2%
अगर आप गोल्ड लोन के लिए अप्लाई कर रहे है तो बता दें कि इसके लिए पहचान पत्र के तौर पर वोटर आई कार्ड, आधार या पैन देना होता है। वहीं एड्रेस प्रूफ के लिए बिजली या टेलीफोन बिल दे सकते हैं। इसके अलावा फोटोग्राफ भी देना होगा। बैंक के मांगने पर इनकम प्रूफ भी देना पड़ सकता है। अलग-अलग बैंक का हिसाब अलग है। आपको न्यूनतम 20 हजार रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक गोल्ड लोन मिल सकता है। लोन चुकाने की अवधि तीन महीने से लेकर तीन साल तक हो सकता है।
गोल्ड लोन लेने वाले व्यक्ति को उसके पास रखे सोने की शुद्धता को परखने के बाद मिलता है। आमतौर पर 18 से 24 कैरेट वाले सोने पर अच्छी खासी रकम मिलती है। अन्य लोन की तुलना में गोल्ड लोन की प्रोसेसिंग फीस कम होती है और कुछ मामलों में यह शून्य भी होती है। पर्सनल लोन, होम लोन और ऑटो लोन की प्रोसेसिंग फीस ज्यादा होती है। यदि आपका क्रेडिट स्कोर खराब होता है, तो बैंक पर्सनल लोन के आवेदन को अस्वीकार कर सकते हैं। ऐसा ही होम, कार और टू-व्हीलर लोन में भी होता है। लेकिन गोल्ड लोन लेते समय आपको गोल्ड बैंक में गिरवी रखना पड़ता है और इसके लिए आपको अच्छे क्रेडिट स्कोर की आवश्यकता नहीं होती है। गोल्ड लोन लेते समय आपको अपनी आय का प्रमाण देने की जरूरत नहीं होती है। आपका सोना ऋणदाता के पास सुरक्षित रहता है। बैंक में आपके सोने को एक तिजोरी में रखा जाता है और यह 24 * 7 सुरक्षित एवं संरक्षित रहती है।
Gold-Silver Rate : सोने में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका