Top 5 gainer and loser stocks: आज शेयर फिर से भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 453.85 अंक की गिरावट के साथ 72643.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 123.30 अंक की गिरावट के साथ 22023.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। ऐसे में सभी के मन में विचार होगा कि क्या आज भी कुछ कंपनियों के शेयर के रेट बढ़े हैं। अगर आपके मन भी ऐसा खयाल है तो यहां पर आपको आज टॉप 5 गेनर और टॉप 5 लूजर शेयर के बारे में बताया जा रहा है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि फरवरी 2024 में म्यूचुअल फंड की पसंद के टॉप 3 शेयर कौन से रहे।

Advertisement

आज एनएसई के टॉप 5 गेनर शेयर

  1. भारती एयरटेल का शेयर करीब 25 रुपये की तेजी के साथ 1,220.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
  2. यूपीएल का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 475.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
  3. एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 632.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
  4. अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 45 रुपये की तेजी के साथ 3,132.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
  5. बजाज फिनांस का शेयर करीब 117 रुपये की तेजी के साथ 6,514.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
Advertisement

आज एनएसई के टॉप 5 लूजर शेयर

  1. महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 91 रुपये की गिरावट के साथ 1,799.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
  2. बीपीसीएल का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 586.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
  3. कोल इंडिया का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 415.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
  4. टाटा मोटर्स का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 945.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
  5. लार्सन का शेयर करीब 71 रुपये की गिरावट के साथ 3,537.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

जानिए फरवरी में म्यूचुअल फंड की पसंद के टॉप 3 शेयर

फरवरी 2024 में, म्यूचुअल फंड ने भारतीय इक्विटी बाजार में लगभग 14,295 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की है। यह पिछले महीने की तुलना में थोड़ा कम है, जब 23,010 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार थे। आइये जानते हैं कि फरवरी 2024 में म्यूचुअल फंड की पसंद के टॉप 3 शेयर कौन से रहे, जिनमें सबसे ज्यादा निवेश किया गया।

Advertisement

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम

फरवरी 2024 में, यह स्टॉक रखने वाली म्यूचुअल फंड योजनाओं की संख्या जनवरी 2024 में 211 की तुलना में बढ़कर 242 हो गई। फरवरी 2024 तक स्टॉक में एमएफ की निवेश वैल्यू 16,955 करोड़ रुपये थी।

स्वान इनर्जी

फरवरी 2024 में यह स्टॉक रखने वाली म्यूचुअल फंड योजनाओं की संख्या जनवरी 2024 में 25 की तुलना में बढ़कर 53 हो गई। फरवरी 2024 तक स्टॉक में एमएफ की निवेश वैल्यू 1,334 करोड़ रुपये थी।

Advertisement

व्हर्लपूल ऑफ इंडिया

फरवरी 2024 में यह स्टॉक रखने वाली म्यूचुअल फंड योजनाओं की संख्या जनवरी 2024 में 68 की तुलना में बढ़कर 95 हो गई। फरवरी 2024 तक स्टॉक में एमएफ की निवेश वैल्यू 4,825 करोड़ रुपये थी।

कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर

शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।

Advertisement

डिस्क्लेमर: यहां पर शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।