नई दिल्ली। अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा ज्ल्द और गारंटी के साथ डबल हो जाए, तो यह मौका एक सरकारी कंपनी दे रही है। यह कंपनी इस वक्त आम लोगों को 8.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50 फीसदी तक ब्याज दे रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर वरिष्ठ नागिरक की उम्र की सीमा 58 साल तय की गई है। यानी अगर आप की उम्र 58 साल या उससे ज्यादा है तो आप 8.50 फीसदी तक ब्याज ले सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस से जल्द डबल हो रहा यहां पर पैसा
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (केवीपी) स्कीम ही ऐसी स्कीम है, जो लोगों का पैसा डबल करती है। केवीपी पर इस वक्त 6.9 फीसदी का ब्याज मिल रहा है, और निवेश के 10 साल और 4 महीने के बाद पैसा डबल हो जाता है। लेकिन इस सरकारी कंपनी में इससे भी जल्द पैसा डबल हो रहा है।
आइये जानते हैं पैसा कितनी तेजी से डबल हो रहा है।
इस सरकारी कंपनी का नाम तमिल नाडु पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड। तमिल नाडु पावर फाइनेंस लिमिटेड दो तरह की एफडी जारी करती है। एक है संचयी सावधि जमा और दूसरी है गैर संचयी सावधि जमा। संचयी सावधि जमा योजना में एफडी कराने के बाद उसकी मैच्योरिटी के बाद पैसा मिलेगा। लेकिन अगर आप अपने जमा पैसे पर हर महीने या तिमाही या सालाना ब्याज चाहें तो गैर संचयी सावधि जमा योजना का चुनाव किया जा सकता है।
पहले जानें संचयी सावधि जमा योजना की ब्याज दरें। संचयी सावधि जमा योजना के तहत आप 1 साल से लेकर 5 साल तक की एफडी करा सकते हैं। सामान्य नागिरकों को 1 साल की एफडी पर 7.00 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 2 साल की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा 3 और 4 साल की एफडी पर 7.75 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं सबसे ज्यादा ब्याज 5 साल की एफडी पर 8.00 फीसदी दिया जा रहा है।
1 साल की एफडी में 1 लाख रुपये बढ़कर 1,07,185 रुपये हो जाएगा। वहीं 2 साल में 1 लाख रुपये की एफडी बढ़कर हो जाएगी 1,15,453 रुपये की। इसके अलावा 3 साल में 1 लाख की एफडी बढ़कर हो जाएगी 1,25,894 रुपये। 4 साल में यह एफडी बढ़कर हो जाएगी 1,35,938 रुपये और 5 साल में 1 लाख रुपये की एफडी के पूरा होने पर मिलेगा 1,48,594 रुपये।
संचयी सावधि जमा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ा ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। यहां पर 1 साल की एफडी पर इस वक्त 7.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 2 साल की एफडी पर 7.50 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा 3 और 4 साल की एफडी पर 8.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। वहीं सबसे ज्यादा ब्याज 5 साल की एफडी पर 8.50 फीसदी दिया जा रहा है।
1 साल की एफडी में 1 लाख रुपये बढ़कर 1,07,449 रुपये हो जाएगा। वहीं 2 साल में 1 लाख रुपये की एफडी बढ़कर हो जाएगी 1,16,022 रुपये की। इसके अलावा 3 साल में 1 लाख की एफडी बढ़कर हो जाएगी 1,27,759 रुपये। 4 साल में यह एफडी बढ़कर हो जाएगी 1,38,630 रुपये और 5 साल में 1 लाख रुपये की एफडी के पूरा होने पर मिलेगा 1,52,279 रुपये।
गैर संचयी सावधि जमा योजना में सामान्य लोगों को 7.75 फीसदी से लेकर 8.00 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम के तहत 3 साल की न्यूनतम एफडी कराई जा सकती है। इस एफडी पर ब्याज के रूप में 7.75 फीसदी ब्याज पाया जा सकता है। वहीं 4 साल की एफडी पर भी ब्याज दर 7.75 फीसदी ही है। 5 साल की एफडी पर 8.00 फीसदी ब्याज पाया जा सकता है।
गैर संचयी सावधि जमा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 8.25 फीसदी से लेकर 8.50 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम के तहत 3 साल की न्यूनतम एफडी कराई जा सकती है। इस एफडी पर 8.25 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 3 साल की एफडी पर भी 8.25 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा 5 साल की एफडी पर 8.50 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
ब्याज दरों की पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
https://www.tnpowerfinance.com/tnpfc-web/products
पोस्ट आफिस की किसान विकास पत्र यानी केवीपी योजना के तहत पैसा डबल किया जाता है। यहां पर 6.9 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा यहां पर न्यूनतम 100 रुपये से लेकर कितना भी पैसा जमा किया जा सकता है। यह पैसा 10 साल और 4 माह यानी 124 महीने में डबल हो जाता है। वहीं अगर तमिलनाडु पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड में एफडी कराई जाए तो यहां पर पैसा पोस्ट ऑफिस से जल्द डबल हो जाएगा। अगर सामान्य नागरिक 1 लाख रुपये जमा कराएं तो 10 साल में उनका पैसा 2,25,639 रुपये हो जाएगा। यहां पर ध्यान रखने की बात है कि यह पैसा 10 साल में डबल से ज्यादा हो रहा है, यानी पोस्ट ऑफिस से 4 महीने पहले। यहां पर माना जा रहा है कि 1 लाख रुपये की एफडी 5 साल में पूरी होने के बाद मिला पूरा पैसा फिर से एफडी में लगा दिया गया है।
अगर आप टीएन पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की एफडी कराना चाहते हैं तो आपके पास आधार होना जरूरी है। इसी आधार से आप अपनी एफडी को खोलने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अगर एफडी कराने वाला आधार में दिए पते के अलावा अन्य पता देना चाहता है तो उसे इसके लिए पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड से लेकर टेलीफोन के बिल में कुछ देना होगा। यह एफडी ऑनलाइन कराई जा सकती है। अगर कोई ऐसा करना चाहता है तो वह नीचे दिए लिंक को क्लिक कर सकता है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति