नई दिल्ली। देश में बैंक से लेकर पोस्ट ऑफिस तक में ब्याज दरें तेजी से घट रही हैं। स्थिति यह आ गई है कि एक साल का ब्याज 5 फीसदी के भी नीचे चला गया है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि अच्छा ब्याज मिले तो सरकारी कंपनी में एफडी करा कर यह फायदा ले सकते हैं। जहां तक एसबीआई की बात है तो यहां पर एक साल तक की एफडी पर जहां 4.9 फीसदी का ब्याज मिल रहा है, वहीं 5 से 10 साल की एफडी पर 5.4 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। वहीं पोस्ट ऑफिस अपनी प्रसिद्ध मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) में 6.6 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सरकारी कंपनी की एफडी में पैसा लगाकर कितना ज्यादा फायदा उठाया जा सकता है। आइये जानते हैं इस सरकारी कंपनी का नाम और इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन एफडी कराने का तरीका।
इस कंपनी का नाम टीएन पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड है। पॉवर सेक्टर की यह कंपनी तमिलनाडु सरकार की है। कंपनी में एफडी कराने पर लोगों को 8.25 फीसदी तक वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं एफडी कराने वाले के पास यह सुविधा होती है कि वह यह ब्याज चाहे तो महीने में, तिमाही, 6 माह में या साल पूरा होने पर ले सकता है।
टीएन पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड अपनी नॉन कम्युलेटिव फिक्स डिपॉजिट (गैर संचयी सावधि जमा) के तहत 2 से 5 वर्ष की एफडी का मौका देती है। इस तरह की एफडी पर 7.50 फीसदी से लेकर 8.51 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है। अगर एफडी कराने वाला वरिष्ठ नागरिक है तो आधा फीसदी ब्याज ज्यादा दिया जाता है।
टीएन पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड अपनी कम्युलेटिव फिक्स डिपॉजिट (संचयी सावधि जमा) योजना के तहत 1 साल से लेकर 5 साल तक की एफडी की सुविधा दे रही है। कंपनी अपनी इन एफडी पर 7.5 फीसदी से लेकर 8.25 फीसदी तक की ब्याज दर ऑफर कर रही है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को आधा फीसदी ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है।
अगर कोई टीएन पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में 1 लाख रुपये की 5 साल के लिए नॉन कम्युलेटिव फिक्स डिपॉजिट (गैर संचयी सावधि जमा) एफडी कराता है, तो उसे हर माह ब्याज के रूप में 687 रुपये मिलेगा। इसके अलावा एफडी पूरी होने पर 1 लाख रुपये वापस मिलेगा।
वहीं अगर कोई टीएन पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में 1 लाख रुपये की 5 साल के लिए कम्युलेटिव फिक्स डिपॉजिट (संचयी सावधि जमा) कराता है तो उसे 5 साल के बाद 1,50,426 रुपये वापस मिलेगा।
टीएन पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की एफडी कराने के लिए न्यूनतम 25,000 रुपये की एफडी कराना जरूरी है। वहीं अगर इससे ज्यादा पैसे की एफडी कराना है तो 25,000 रुपये के बाद 1000 रुपये के गुणांक में कितने भी रुपये की एफडी करा सकता है।
अगर आप टीएन पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की एफडी कराना चाहते हैं तो आपके पास आधार होना जरूरी है। इसी आधार से आप अपनी एफडी को खोलने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अगर एफडी कराने वाला आधार में दिए पते के अलावा अन्य पता देना चाहता है तो उसे इसके लिए पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड से लेकर टेलीफोन के बिल में कुछ देना होगा। यह एफडी ऑनलाइन कराई जा सकती है। अगर कोई ऐसा करना चाहता है तो वह नीचे दिए लिंक को क्लिक कर सकता है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति