नई दिल्ली। मोदी सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत गोल्ड बेचती है। सरकार की तरफ से यह गोल्ड बांड रिजर्व बैंक बेचती और एलाट करती है। इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत को प्रति ग्राम 5,177 रुपये तय किया गया है। यानी अगर कोई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत सोना खरीदना चाहेगा तो उसे इसी रेट पर एलाट होगा। इस स्कीम के तहत सस्ता गोल्ड मिलना इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि सरकार ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट देती है। लेकिन इस छूट के बाद भी यह सोना आपको इस दिवाली पर सस्ता पड़ेगा या नहीं यह देखने की बात है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत कल तक यानी 13 नवंबर 2020 तक ही सोना खरीदा जा सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि यह सोना खरीदने पर आपको सस्ता पड़ेगा या महंगा।
आरबीआई ने 9 नवंबर 2020 को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत सोना बेचना शुरू किया है। इसकी बिक्री 13 नवंबर 2020 तक यानी धनतेरस तक होगी। कई लोग बाजार से गोल्ड लेने की जगह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर गोल्ड खरीदने की सोच रहे होंगे। लेकिन इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत आरबीआई 5,177 रुपये प्रति ग्राम के रेट पर सोना बेच रहा है। जबकि मंगलवार को बाजार में गोल्ड का रेट 5066.5 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। इस प्रकार बाजार में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की तुलना में 110.50 रुपये प्रति ग्राम सस्ता मिल रहा है। वहीं अगर ऑनलाइन पेमेंट करके भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदा जाए तो यह इस वक्त महंगा पड़ रहा है। अगर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में ऑनलाइन पेमेंट करके भी सोना खरीदा जाए तो भी यह प्रति ग्राम 60.50 रुपये महंगा पड़ रहा है। हालांकि आरबीआई आगे के महीनों में भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करेगा। हो सकता है कि उस वक्त बाजार रेट से यह कम पर मिले। ऐसे में आइये जानते हैं कि आगे के महीनों में यह किन तारीखों पर मिलेगा।
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत दिसंबर 2020 में 28 दिसंबर से 1 जनवरी 2021 तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 5 जनवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत जनवरी में 11 जनवरी से 15 जनवरी 2021 तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 19 जनवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत फरवरी में 1 फरवरी से 5 फरवरी 2021 तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 9 फरवरी 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना (एसजीबी) की 2020-21 श्रृंखला की आठवीं कड़ी के तहत अंतिम बार मार्च 2021 में मौका मिलेगा। मार्च में 1 मार्च से 5 मार्च 2021 तक सस्ता गोल्ड बेचा जाएगा। बाद में निवेश करने वालों को 9 मार्च 2021 को गोल्ड बांड ऐलाट कर दिए जाएंगे। आरबीआई ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर गोल्ड खरीद सकता है।
More Articles
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- 10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?