पोस्ट ऑफिस में राशि जमा करना उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जो शेयर मार्केट का रिसक नहीं उठाना चाहते. इसके साथ ही उन्हें अपनी जमा राशि पर टैक्स बेनिफिट्स और गारंटी रिटर्न चाहिए होता है. आज हम पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें आप 2 साल में 2.32 लाख रुपये का रिटर्न पा सकते हैं.

Advertisement

केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं सहित सीनियर सिटीजन को आर्थिक मदद देने के लिए पोस्ट ऑफिस के जरिए कई स्कीम चलाती है. ऐसी ही एक स्कीम महिलाओं के लिए भी मौजूद है. इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको हर महीने पोस्ट ऑफिस में कम से कम 1000 रुपये जमा करने होंगे. हम बात कर रहें है महिला सम्‍मान सेविंग सर्टिफिकेट की.

Advertisement

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम

महिलाओं का सशक्तिकरण करने और उनकी आर्थिक सहायता के लिए सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत आप 1000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक राशि जमा कर सकते हैं. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जमा राशि 100 रुपये की गुणा में आना चाहिए. मतलब कम से कम आपको 1000 रुपये हर महीने जमा करने पड़ेंगे.

Advertisement

इसके अलावा अधिकतम जमा राशि 2 लाख रुपये है. इस स्कीम के अंतर्गत आप कई खाते खोल सकते हैं. हाालंकि एक खाता खोलने के बाद दूसरे खाते को 3 महीनें बाद ही खोला जा सकता है.

स्कीम से जुड़े नियम

पोस्ट ऑफिस की स्कीम से जुड़े कुछ नियम है, जिसे स्कीम में शामिल होने से पहले जरूर जान लेना चाहिए. अगर लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो परिवार से जुड़ा कोई भी नॉमिनी जमा राशि को निकाल सकता है. इसके अलावा अगर लाभार्थी को ऐसी कोई बीमारी हो गई, जिसे ठीक समय पर इलाज ना करने से मृत्यु भी हो सकती है, तो ऐसे समय में जमा राशि निकाली जा सकती है.

Advertisement

आप पैसा निकालने के बाद अकाउंट बंद भी करवा सकते हैं. अगर आपको जमा राशि की सख्त जरूरत है, तो भी आप पैसा निकाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसे में 2 फीसदी कम ब्याज के हिसाब से पैसा वापस मिलता है.

2 साल में पाएं 2.32 लाख

इस स्कीम में आपको हर साल 7.5 प्रतिशत का ब्याज दर मिलता है. हालांकि ब्‍याज को तीन महीने के आधार पर जमा किया जाता है. इसके अलावा इस स्कीम की समय सीमा 2 साल की है. लेकिन आप एक वर्ष के बाद जमा राशि का 40 प्रतिशत निकाल सकते हैं.

Advertisement

वहीं अगर आप दो साल में दो लाख रुपये इस स्कीम के अंतर्गत जमा कर लेते हैं, तो आपको 7.5 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से 2,32,044 रुपये मिलते हैं.