नई दिल्ली। अगर आप फिक्स डिपाजिट (एफडी) कराना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा ब्याज कमाने का मौका नहीं मिल रहा है। जहां सरकारी बैंक एफडी पर 6 फीसदी के आसपास ब्याज दे रहे हैं, वहीं छोटे निजी बैंक 7 फीसदी तक एफडी पर ब्याज का ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में एक सरकारी कंपनी ने एफडी पर जहां सामान्य नागरिकों को 8 फीसदी तक ब्याज का ऑफर दिया है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8.50 फीसदी तक ब्याज का ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप भी इस सरकारी कंपनी की एफडी के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
ये सरकारी कंपनी है तमिल नाडु पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड। हालांकि इसे टीएन पॉवर फाइनेंस भी कहा जाता है। यह तमिल नाडु सरकार की कंपनी है। यह कंपनी इस वक्त कम्युलेटिव एफडी (संचयी सावधि जमा) और नॉन कम्युलेटिव एफडी (गैर संचयी सावधि जमा) का ऑफर दे रही है। इन एफडी में सामान्य नागरिकों को 8 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। लोग टीएन पॉवर फाइनेंस की वेबसाइट पर जाकर सीधे यह एफडी कर सकते हैं। हालांकि इस एफडी को कराने के लिए आपके पास बैंक खाता, पैन नंबर और आधार जैसे दस्तावेज होना जरूरी हैं। अगर आपके पास यह दस्तावेज हैं, तो आप कुछ ही मिनट में ऑनलाइन यह एफडी करा सकते हैं। यहां पर अपकी सुविधा को देखते हुए ब्याज भी कई तरीके से दिया जा रहा है।
टीएन पॉवर फाइनेंस की एफडी का ब्याज कई तरह से लिया जा सकता है। अगर आप चाहें तो एफडी पूरी होने के बाद मूलधन के साथ पूरा ब्याज ले सकते हैं। इसके अलावा हर साल एफडी का ब्याज लिया जा सकता है। इसके अलावा तिमाही और मंथली भी एफडी का ब्याज लेने का मौका है।
अगर आप टीएन पॉवर फाइनेंस में नॉन कम्युलेटिव एफडी (गैर संचयी सावधि जमा) कराते हैं तो यहां पर सामान्य नागरिकों को 7.25 फीसदी से लेकर 8 फीसदी तक का ब्याज दिया जाएगा। वहीं अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं तो आपको 7.50 फीसदी से लेकर 8.50 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा।
नॉन कम्युलेटिव एफडी (गैर संचयी सावधि जमा) के तहत सामान्य नागरिक न्यूनतम 50,000 रुपये की एफडी करा सकते हैं। नॉन कम्युलेटिव एफडी (गैर संचयी सावधि जमा) न्यूनतम 2 साल और अधिकतम 5 साल के लिए हो सकती है। यहां पर 2 साल की एफडी पर 7.25 फीसदी दिया जाएगा। वहीं 3 और 4 साल की एफडी पर 7.75 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। अगर सामान्य नागरिक 5 साल की एफडी कराते हैं तो उनको 8 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा।
अगर आप यहां पर 1 लाख रुपये की नॉन कम्युलेटिव एफडी (गैर संचयी सावधि जमा) कराते हैं तो यह न्यूनतम 2 साल के लिए होगी। वहीं इस 2 साल की एफडी पर मंथली ब्याज नहीं दिया जाता है। यहां पर 1812 रुपये तिमाही ब्याज लिया जा सकता है।
अगर आप यहां पर 1 लाख रुपये की 3 या 4 साल के लिए नॉन कम्युलेटिव एफडी (गैर संचयी सावधि जमा) कराते हैं तो मंथली 645 रुपये का ब्याज लिया जा सकता है। वहीं 1937 रुपये का तिमाही ब्याज लिया जा सकता है। इसके अलावा अगर हर साल ब्याज चाहें तो 7980 रुपये का लिया जा सकता है।
अगर आप यहां पर 1 लाख रुपये की 5 साल के लिए नॉन कम्युलेटिव एफडी (गैर संचयी सावधि जमा) कराते हैं तो मंथली 666 रुपये का ब्याज लिया जा सकता है। वहीं 2000 रुपये का तिमाही ब्याज लिया जा सकता है। इसके अलावा अगर हर साल ब्याज चाहें तो 8240 रुपये का लिया जा सकता है।
अगर आप यहां पर 1 लाख रुपये की कम्युलेटिव एफडी (संचयी सावधि जमा) कराते हैं तो यह न्यूनतम 1 साल के लिए कराई जा सकती है। इस 1 साल की एफडी पर 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा। इस ब्याज के हिसाब से 1 साल बाद आपको 107185 रुपये मिलेगा। वहीं 2 साल की इस एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। इस ब्याज के हिसाब से 2 साल के बाद आपको 115453 रुपये वापस मिलेगा। वहीं 3 साल की एफडी पर 7.75 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। इस ब्याज के हिसाब से आपका पैसा बढ़कर 125894 रुपये हो जाएगा। अगर आप 4 साल की एफडी कराते हैं, तो आपको 7.75 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। इस ब्याज दर से आपका पैसा बढ़कर 135938 रुपये हो जाएगा। वहीं अगर आप 5 साल की एफडी कराते हैं, तो आपको 8 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा और 5 साल बाद आपको 148549 रुपये मिलेगा।
More Articles
- GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित