हमें में से कई लोग बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचते तो है, लेकिन पैसो की कमी के चलते बिजनेस शुरू करने का विचार छोड़ देते हैे.अगर आप 10 लाख रुपये की राशि जमा कर सकते हैं, तो इस लिस्ट में बताए गए बिजनेस आईडिया आपके लिए बड़े काम के होने वाले है.
क्लीनिंग सर्विस (Cleaning Service)
आज के जमाने में हर कोई कामकाज में वयस्त रहता है. कारोबारी व्यक्ति के पास इतना वक्त नहीं होता की वे समय निकालर घर की सफाई कर पाए. क्लीनिंग सर्विस शुरू करना बेहतर विकल्प होगा. इसमें लागत भी अधिक नहीं लगेगी. आज के समय में क्लीनिंग सर्विस की डिमांड भी अच्छी खासी है.
रेंटल कार सर्विस (Rental Car Service)
कार खरीदने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन आजकल की महंगाई में अपने पसंद की कार खरीदना बेहद मुश्किल है. आप ऐसे लोगो को समय सीमा के अनुसार रेंट में कार दे सकते हैं. इस बिजनेस से आप अ्च्छा खासा पैसा भी कमा सकते हैं. कुछ महीनों में ही आपके पास कई ग्राहक होंगे, क्योंकि हर किसी को कार की जरूरत कभी ना कभी तो पड़ ही जाती है. इन्हीं जरूरतों को आप रेंट कार सर्विस खोलकर पूरा कर सकते हैं.
टॉए मेन्यू फैक्चरिंग (Toy Manufacturing)
यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसकी मार्केट कभी भी थप नहीं हो सकती. अब इस बिजनेस को शुरू करके हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं. बच्चों के लिए खिलौना बनाना एक कला है. आप अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके कई तरह के आकर्षक खिलोने बना सकते हैं. आप लकड़ी या सॉफ्ट टॉय आसानी से बना सकते हैं.
यह आपके ऊपर है, आप किस तरह के खिलौना बनाना चाहते हैं.
हेल्थ एंड फिटनेस सेंटर (Health And Fitness Centre)
कोविड के बाद हर कोई अपने हेल्थ को लेकर काफी चिंतित रहता है. अब हर कोई हेल्दी और फिट रहना चाहता
है. इसलिए हेल्थ एंड फिटनेस सेंटर खोलना एक अच्छा बिजनेस विकल्प हो सकता है. आप अपने हेल्थ सेंटर की शुरूआत कुछ मशीन उपकरणों के साथ कर सकते हैं. फिर जैसे-जैसे आपका बिजनेस बढ़ेगा. आप अपने फिटनेस सेंटर को और आकर्षक बनाने के लिए नए मशीन खरीद सकते हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार कर सकते हैं.
डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी (Digital Marketing Agency)
जैसे- जैसे दुनिया तकनीक की तरफ आगे बढ़ रही है. आज के समय रुझान भी डिजिटल मार्केट की तरफ बढ़ रहा है. डिजिटल मार्केटिंग सर्विस देकर आप छोटे- बड़े बिजनेस को ग्रोथ करने में हेल्प करते हैं. आप अपने क्लाइंट या दूसरे के बिजनेस के प्रोडेक्ट या सर्विस को वेबसाइट और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में इसकी मार्केटिंग करते हैं. डिजिटल मार्केटिंग एजेंसियों की मांग धीरे-धीरे काफी बढ़ रही है. काफी बढ़ गई. कोई भी व्यक्ति 10 लाख रुपये की राशि के साथ डिजिटल मार्केटिंग सेवाएं प्रदान कर सकता है.
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?