नयी दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार कोरोना महामारी और लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। शेयर बाजार में मार्च के अंतिम दिनों में भारी गिरावट देखी गई। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे रिकवरी हुई और फिर सेंसेक्स और निफ्टी सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। इस समय भी बाजार काफी हाई है। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल आ सकता है कि क्या उन्हें अब शेयरों में पैसा लगाना चाहिए? बाजार हाई हो या लो एक्सपर्ट्स चुनिंदा शेयरों में निवेश की सलाह हमेशा देते हैं। यानी जिस कंपनी में ग्रोथ की क्षमता हो उसके शेयरों में पैसा लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषकों का मानना है कि अभी भी बहुत से ऐसे शेयर हैं जिनमें निवेश करके 2021 में मुनाफा कमाया जा सकता है।
बंधन बैंक भारत की सबसे बड़ी एमएफआई (माइक्रो फाइनेंस इंस्टिट्यूशन) कंपनी है जिसके पास भारत में 20 फीसदी से अधिक बाजार हिस्सेदारी और है। वहीं पूर्व और उत्तर-पूर्व में इसके पास 50 फीसदी से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी है। लगातार अपनी बैलेंस शीट / कमाई को बढ़ाने के लिए इसका मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। यही वजह है कि बंधन बैंक निवेश के लिए बढ़िया शेयर हो सकता है।
भारतीय सीमेंट उद्योग में इसकी बाजार हिस्सेदारी 4.2 फीसदी है। कंपनी का टार्गेट अपनी मौजूदा 15.6 एमटीपीए (मिलियन टन प्रति वर्ष) क्षमता को 2025 तक 25 एमटीपीए तक बढ़ाने का है यानी फ्यूचर में इसकी ग्रोथ बढ़िया रह सकती है।
गेल पेट्रोकेमिकल्स, स्पेशलिटी केमिकल्स और रिन्यूएबल्स में विस्तार की योजना बना रही है। इसके अलावा यह राष्ट्रीय गैस पाइपलाइन ग्रिड और सिटी गैस वितरण नेटवर्क के विस्तार के लिए अगले पांच सालों 45,000 करोड़ रु से अधिक का निवेश करने की भी योजना बना रही है।
एचपीसीएल ने बुनियादी ढांचे के निर्माण और विकास के लिए अगले पांच वर्षों में 60,000 करोड़ रु से अधिक का निवेश करने की योजना बनाई है, जिसमें इसकी रिफाइनरियों में क्षमता विस्तार, पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार और नई पाइपलाइनों की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
हिंदुस्तान यूनिलीवर कई एफएमसीजी श्रेणियों में एक मार्केट लीडर है और इसके पास 70 लाख से अधिक आउटलेट्स हैं। ये एक कर्ज से मुक्त कंपनी है। कंपनी के पास 5113 करोड़ रु का कैश है (वित्त वर्ष 2019-20 तक)। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में जीएसके के कंज्यूमर बिजनेस को भी खरीदा है।
इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड 3.15 अरब डॉलर की डील हासिल की। कंपनी को वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में 16 बड़ी डील हासिल हुई है। कंपनी की आईटी डील में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस लिहाज से इंफोसिस निवेश के लिए एक अच्छा दांव है।
एनएएम (निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट) इंडिया भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है। भारतीय निवेशकों के बीच निप्पॉन ब्रांड की स्वीकार्यता बढ़ रही है। आने वाले समय में एनएएम इंडिया के मुनाफे में बढ़ोतरी की संभावना है, जो इसे बेहतर ऑप्शन बनाती है।
कच्चे तेल की कीमतों में हाल ही में वृद्धि और उसमें होने वाली अपेक्षित वृद्धि ओएनजीसी के वर्तमान वैल्यूएशन में पूरी तरह से नहीं दिखती है। ओएनजीसी का औसत कैपेक्स (स्टैंडअलोन) प्रतिवर्ष 30,000 करोड़ रु से 32,000 करोड़ रु की सीमा में रहा है। इसमें डेवलपमेंट ड्रिलिंग पर लगभग 23-25%, अन्वेषण ड्रिलिंग पर 23-25%, पूंजीगत परियोजनाओं पर 38-40% व्यय और सर्वे, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, एकीकरण और संयुक्त उद्यों पर 10-12% खर्च किया जाता है।
एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है। इसके सभी सेगमेंट्स, जिनमें बीमा, एसेट मैनेजमेंट, क्रेडिट कार्ड और विभिन्न अन्य सेवाएं शामिल हैं, काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे बैंक की वैल्यूएशन अच्छी हो रही है। इसलिए एसबीआई के शेयरों में निवेश की सलाह दी गई है।
सन फार्मा सबसे बड़ी भारतीय फार्मा कंपनी है जो भारतीय बाजार में 8.2% हिस्सेदारी रखती है। कंपनी के पास आईपीएम के टॉप-300 ब्रांडों में से 31 ब्रांड हैं। घरेलू बाजार में सीएनएस, कार्डिएक, ऑर्थोपेडिक, डर्मेटोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी में इसे नंबर 1 का स्थान दिया गया है। इस तरह सन फार्मा दांव लगाने के लिए सही है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें