Indian Currency Valuation: भारतीय रुपया (INR) एशिया की सबसे स्थिर मुद्राओं में से एक माना जाता है। भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, विदेशी निवेश और व्यापारिक संबंधों ने इसकी स्थिति मजबूत की है। यही कारण है कि एशिया से लेकर यूरोप और अफ्रीका का तक, कई देशों में भारतीय रुपया अपनी स्थानीय मुद्रा से कहीं ज्यादा मूल्यवान है। महंगाई, राजनीतिक अस्थिरता और कमजोर अर्थव्यवस्थाओं के कारण कई देश अपनी मुद्राओं को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Advertisement

नतीजतन, भारतीय रुपया वहां मजबूत दिखाई देता है। भारतीय रुपये का सबसे ज्यादा मूल्य उन देशों में है जो आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उदाहरण के लिए, लेबनान में एक रुपये की कीमत 1006.07 लेबनानी पाउंड है।उदहारण के तौर पर देखें तो अगर आप लेबनान में 1 लाख रुपया लेकर जाते है तो आपका 1 लाख (100,000) भारतीय रुपये लगभग 100,370,000 लेबनानी पाउंड के बराबर हो जाएगा।

Advertisement

इसके अलावा, ईरान में एक रुपये की कीमत 474.12 ईरानी रियाल है। वहीं, 1 लाख (100,000) भारतीय रुपये का मूल्य लगभग 47,406,000 ईरानी रियाल होगा।

वियतनाम में एक रुपया 297.61 वियतनामी डोंग के बराबर है। 1 लाख भारतीय रुपए लगभग 29,768,620 वियतनामी डोंग के बराबर है।

लाओस में एक रुपया लगभग 242.87 लाओ किप के बराबर है। 1 लाख (100,000) भारतीय रुपए लगभग 24,284,156.5 लाओ किप के बराबर होंगे।

Advertisement

इंडोनेशिया में एक रुपया 187.98 इंडोनेशियाई रुपिया के बराबर है। 1 लाख भारतीय रुपये लगभग 18,781,820 इंडोनेशियाई रुपिया के बराबर हैं। यहां रुपया न केवल एक मुद्रा के रूप में, बल्कि क्रय शक्ति के मामले में भी मजबूत दिखाई देता है।

दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में रुपये की मजबूती

भारतीय रुपया न केवल एशिया में, बल्कि दक्षिण अमेरिकी और अफ्रीकी देशों में भी मजबूत है।

Advertisement
  • पैराग्वे में एक रुपये की कीमत 79.45 ग्वारानी है।
  • कोलंबिया में एक रुपये की कीमत 43.96 पेसो है।
  • नाइजीरिया में एक रुपया 16.72 नाइरा के बराबर है।
  • इराक में 1 रुपया 14.69 दीनार के बराबर है।
  • अर्जेंटीना में 1 रुपया 14.98 पेसो के बराबर है।

ये देश मुद्रास्फीति और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उनकी मुद्रा का मूल्य गिर रहा है।

एशिया और पड़ोसी देशों में रुपये की स्थिति

  • जापान में 1 रुपया 1.68 येन के बराबर है।
  • पाकिस्तान में 1 रुपया 3.17 पाकिस्तानी रुपये के बराबर है।
  • नेपाल में 1 रुपये की कीमत 1.59 नेपाली रुपये है।
  • बांग्लादेश में 1 रुपया 1.37 टका के बराबर है।

इन पड़ोसी देशों की मुद्राएं भारत की अर्थव्यवस्था की तुलना में कमजोर साबित होती हैं।

Advertisement

भारतीयों के लिए इसका क्या मतलब है?

भारतीय पर्यटकों को इन देशों में ज्यादा मूल्य मिलता है। वहां पढ़ाई और बिजनेस करने वालों को रुपये की मजबूती से फायदा होता है। इन देशों को भारतीय निर्यात भारतीय व्यवसायों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।