नयी दिल्ली। 2020 शेयर बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला साल रहा। मगर इस साल में सेंसेक्स और निफ्टी ने काफी मजबूती हासिल की। बल्कि सेंसेंक्स और निफ्टी 2020 को रिकॉर्ड स्तर पर खत्म करते दिख रहे हैं। कोरोना संकट के बावजूद शेयर बाजार के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के पीछे एक बड़ी वजह है विदेशी संस्थागत (एफआईआई) की तरफ से जम कर पैसा लगाना। पर इस साल एफआईआई ने लार्ज कैप शेयरों के मुकाबले स्मॉल और मिड कैप शेयरों पर ज्यादा दांव लगाया। एफआईआई ने 2020 में 60 शेयरों में हिस्सेदारी काफी तेजी से बढ़ाई। इन 60 शेयरों में ज्यादातर शेयर स्मॉल कैप और मिड कैप कैटेगरी के हैं। इनमें 10 प्रमुख शेयर ऐसे रहे जिन्होंने 512 फीसदी तक का धमाकेदार रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं इन 10 शेयरों के बारे में विस्तार से।
अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 2020 में अब तक करीब 512 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 31 दिसंबर 2019 को कंपनी के शेयर का रेट 166 रुपये था, जो 18 दिसंबर को शेयर बाजार बंद होने पर 1016 रु है। बता दें कि अडानी ग्रीन एनर्जी में एफआईआई की हिस्सेदारी दिसंबर 2019 में 20.8 फीसदी थी। मगर सितंबर 2020 तक एफआईआई की हिस्सेदारी इसमें 22.43 फीसदी पर पहुंच गई।
आरती ड्रग्स एनर्जी का शेयर 2020 में अब तक करीब 412 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 31 दिसंबर 2019 को कंपनी के शेयर का रेट 145 रुपये था, जो 18 दिसंबर को शेयर बाजार बंद होने पर 742 रु है। बता दें कि आरती ड्रग्स में एफआईआई की हिस्सेदारी दिसंबर 2019 में 0.8 फीसदी थी। मगर सितंबर 2020 तक एफआईआई की हिस्सेदारी इसमें 2.19 फीसदी पर पहुंच गई।
लॉरस लैब्स का शेयर 2020 में अब तक करीब 391.6 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 31 दिसंबर 2019 को कंपनी के शेयर का रेट 72 रुपये था, जो 18 दिसंबर को शेयर बाजार बंद होने पर 354 रु है। बता दें कि लॉरस लैब्स में एफआईआई की हिस्सेदारी दिसंबर 2019 में 10.52 फीसदी थी। मगर सितंबर 2020 तक एफआईआई की हिस्सेदारी इसमें 20.74 फीसदी पर पहुंच गई।
मार्कसंस फार्मा का शेयर 2020 में अब तक करीब 247 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 31 दिसंबर 2019 को कंपनी के शेयर का रेट 17 रुपये था, जो 18 दिसंबर को शेयर बाजार बंद होने पर 59 रु है। बता दें कि इस कंपनी में एफआईआई की हिस्सेदारी दिसंबर 2019 में 2.38 फीसदी थी। मगर सितंबर 2020 तक एफआईआई की हिस्सेदारी इसमें 4.69 फीसदी पर पहुंच गई।
आईजी पेट्रोकेमिकल्स का शेयर 2020 में अब तक करीब 154 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 31 दिसंबर 2019 को कंपनी के शेयर का रेट 168 रुपये था, जो 18 दिसंबर को शेयर बाजार बंद होने पर 427 रु है। बता दें कि कंपनी में एफआईआई की हिस्सेदारी दिसंबर 2019 में 0.31 फीसदी थी। मगर सितंबर 2020 तक एफआईआई की हिस्सेदारी इसमें 0.52 फीसदी पर पहुंच गई।
नवीन फ्लोरीन का शेयर 2020 में अब तक करीब 154.7 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 31 दिसंबर 2019 को कंपनी के शेयर का रेट 1029 रुपये था, जो 18 दिसंबर को शेयर बाजार बंद होने पर 2621 रु है। बता दें कि नवीन फ्लोरीन में एफआईआई की हिस्सेदारी दिसंबर 2019 में 18 फीसदी थी। मगर सितंबर 2020 तक एफआईआई की हिस्सेदारी इसमें 21.06 फीसदी पर पहुंच गई।
इंडियामार्ट इंटरमेश का शेयर 2020 में अब तक करीब 195 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 31 दिसंबर 2019 को कंपनी के शेयर का रेट 2066 रुपये था, जो 18 दिसंबर को शेयर बाजार बंद होने पर 6095 रु है। बता दें कि कंपनी में एफआईआई की हिस्सेदारी दिसंबर 2019 में 11.68 फीसदी थी। मगर सितंबर 2020 तक एफआईआई की हिस्सेदारी इसमें 21.67 फीसदी पर पहुंच गई।
विकास मल्टीकॉर्प का शेयर 2020 में अब तक करीब 104.4 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 31 दिसंबर 2019 को कंपनी के शेयर का रेट 3.40 रुपये था, जो 18 दिसंबर को शेयर बाजार बंद होने पर 6.95 रु है। बता दें कि विकास मल्टीकॉर्प में एफआईआई की हिस्सेदारी दिसंबर 2019 में 4.76 फीसदी थी। मगर सितंबर 2020 तक एफआईआई की हिस्सेदारी इसमें 6.99 फीसदी पर पहुंच गई।
दीपक नाइट्राइट में एफआईआई की हिस्सेदारी 10.16 फीसदी से बढ़ कर इस साल सितंबर तक 12.74 फीसदी हो गई। कंपनी का शेयर 2020 में अब तक करीब 146.13 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 31 दिसंबर 2019 को कंपनी के शेयर का रेट 375 रुपये था, जो 18 दिसंबर को शेयर बाजार बंद होने पर 923 रु है।
ग्रैन्यूल्स इंडिया में एफआईआई की हिस्सेदारी 17.74 फीसदी से बढ़ कर इस साल सितंबर तक 26.31 फीसदी हो गई। कंपनी का शेयर 2020 में अब तक करीब 201 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 31 दिसंबर 2019 को कंपनी के शेयर का रेट 123 रुपये था, जो 18 दिसंबर को शेयर बाजार बंद होने पर 370 रु है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें