नयी दिल्ली। अगर आपके पास छोटी अवधि में निवेश के लिए पैसा है, तो आपको इन्हें उन सिक्योरिटीज या उस जगह निवेश करना चाहिए जहाँ आपका हाई रिटर्न मिले। उदाहरण के लिए आपने अपनी प्रॉपर्टी या घर बेचा और अब आपके पास नया घर खरीदने तक एक बड़ी रकम हाथ में है। जब तक आप एक नई प्रॉपर्टी नहीं ढूंढते, तब तक आप कम अवधि के निवेश में अधिक लाभ हासिल करना चाहेंगे। हालाँकि निवेश में समय का महत्व बहुत अधिक माना जाता है। निवेश के जानकार अवधि के हिसाब से निवेश करने की सलाह देते हैं। इसी हिसाब से आपके निवेश के विकल्प भी बदल जाते हैं। मगर छोटी अवधि का निवेश आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। क्योंकि आप हमेशा निवेश किसी उद्देश्य के लिए करते हैं और आपके छोटे लक्ष्य छोटी अवधि के निवेश से पूरे हो सकते हैं, जिससे आप अपने बड़े निवेश पर अधिक ध्यान देकर ज्यादा रिटर्न कमा सकते हैं। यहाँ हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही छोटी अवधि के 4 निवेश विकल्पों के बारे में, जिनमें निवेश करके आप कम समय में अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सेविंग अकाउंट में आपको 7 प्रतिशत तक की ब्याज दर मिलती है। यह फिक्स्ड डिपॉजिट जितना ही बेहतर है और असल में इसमें एसबीआई द्वारा अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर दी जाने वाली ब्याज दर से भी बेहतर रिटर्न मिलता है। इस बचत खाते के अन्य फायदों में से एक यह फायदा है कि यह आपको 10,000 रुपये तक की टैक्स फ्री इनकम देता है, जबकि एफडी में आपको यह लाभ मिलता। इतना ही नहीं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक आपको मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर 25 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मुफ्त कवर भी देता है। इसमें प्रमुख शहरों में हर तिमाही में दो बार मुफ्त एयरपोर्ट लाउंज का उपयोग करने और किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त एटीएम लेनदेन की भी सुविधा मिलती है।
यस बैंक भी अच्छी ब्याज दर देता है और छोटी अवधि में निवेश के लिहाज से अच्छा विकल्प है। दिलचस्प बात यह है कि बचत बैंक खाता डिपॉजिट के उलट कभी भी नकदी निकालने की सुविधा देता है। डिपॉजिट में समय से पहले निकासी के मामले में शुल्क भी देना पड़ता है। यस बैंक बचत खाते में शेष राशि पर 6 प्रतिशत से अधिक की ब्याज दर देता है। फिक्स्ड डिपॉजिट के बराबर ब्याज मिलने से यह निवेश के लिए बुरा दांव नहीं है। वहीं एक ऐसा ही विकल्प है बजाज फाइनेंस डिपॉजिट, जो एक साल के निवेश के लिहाज से अच्छा विकल्प है। 1 साल में निवेश पर आपको यहाँ 8% की ब्याज दर मिलती है। मगर यदि आप एक साल से पहले अपनी निवेश राशि निकाल सकते हैं तो इसमें न करें, क्योंकि आपको शुल्क देना पड़ेगा और रिटर्न कम हो जायेगा।
यह एफडी भी 1 साल के निवेश के लिहाज से शानदार है। इसमें 7.95 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। मगर यह याद रखना जरूरी है कि कंपनी की सावधि जमा पर एक टीडीएस भी लगता है। मगर यह टीडीएस ब्याज की राशि 5,000 रुपये से अधिक होने पर ही लगेगा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह और भी बेहतर निवेश विकल्प है, क्योंकि उन्हें इस योजना में 0.10 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी। सुरक्षा के लिहाज से बता दें कि ये डिपॉजिट एएए रेटेड हैं।
यह भी पढ़ें - बीएसएनएल 4जी सेवा शुरू करने के लिए मांगेगी वैश्विक कंपनियों से बोलियाँ
More Articles
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?