UPI; Rupay Credit Card: जैसे-जैसे समय बढ़ता जा रहा है, दुनिया और भी डिजिटल होते जा रही है। भारत में पैसों के लेनदेन में डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने की वजह से भारी उछाल देखने को मिला है। आज भारत दुनिया में डिजिटल पेमेंट के मामले में सबसे अग्रणी देशों में से एक है। आज के समय में UPI के जरिए एक-दूसरे को पैसे ट्रांसफर करना आसान, तेज़ और सुरक्षित हो गया है। इसलिए यह भारत में बहुत लोकप्रिय है।

Advertisement

UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस एक रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने विकसित किया है। इसकी मदद से आप कई बैंक खातों को एक ही मोबाइल ऐप से जोड़ सकते हैं और तुरंत पैसे भेज या प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

कैसे काम करता है UPI?

दरअसल, UPI के इस्तेमाल के लिए एक मोबाइल नंबर की जरूरत होती है, जिसे यूपीआई एक यूनिक पहचान के रूप में इस्तेमाल करता है। जब किसी UPI ऐप अकाउंट बनाते हैं यानी रजिस्टर करते हैं, तो एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) जेनरेट होता है, जिसका इस्तेमाल पेमेंट के लिए किया जाता है।

UPI से ट्रांजेक्शन करने के लिए पहले बैंक खाते को PhonePe, Paytm, Google Pay, मोबिक्विक जैसे किसी UPI ऐप से जोड़ना पड़ता है जहां आपको VPA के तौर पर UPI आईडी मिलती है। पैसे भेजने या लेने के लिए रिसीवर की UPI आईडी डालकर या QR कोड स्कैन करते हैं और फिर UPI PIN डालकर ट्रांजेक्शन को कन्फर्म करते ही कुछ सेकेंड में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। कई लोगों के मन में सवाल रहते हैं कि क्या यूपीआई पेमेंट पर कोई चार्ज लगता है और रुपे क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट करने पर कितना चार्ज लगेगा? तो चलिए जानते हैं...

Advertisement

RuPay क्रेडिट कार्ड क्या है?

RuPay क्रेडिट कार्ड भारत का अपना क्रेडिट कार्ड नेटवर्क है, जिसे NPCI ने लॉन्च किया है। यह कार्ड आपको क्रेडिट की सुविधा देता है और RuPay नेटवर्क पर सुरक्षित तरीके से खरीदारी या भुगतान करने की सुविधा देता है।

UPI ट्रांजेक्शन फ्री है या चार्ज लगता है?

बता दें कि अधिकतर UPI ट्रांजेक्शन पूरी तरह फ्री होते हैं। यानी जब आप किसी को पैसे भेजते या प्राप्त करते हैं, तो कोई चार्ज नहीं लगता। हालांकि, अगर आप क्रेडिट कार्ड (जैसे RuPay क्रेडिट कार्ड) से पेमेंट करते हैं, तो कुछ मामलों में चार्ज लग सकता है।

Advertisement

RuPay क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट पर कितना चार्ज लगता है?

यदि आप UPI के जरिए क्रेडिट कार्ड से कैश निकालते हैं, तो बैंक अतिरिक्त शुल्क ले सकता है। वहीं, बिलिंग साइकिल के भीतर पूरी राशि वापस नहीं करते हैं तो उस पर ब्याज भी लगता है। इसके अलावा कुछ व्यापारी क्रेडिट कार्ड से पेमेंट लेने पर अतिरिक्त शुल्क ले सकते हैं।