नई दिल्ली। आमतौर पर लोग आयकर बचाने के लिए बीमा लेते हैं। वहीं बहुत से लोग पीपीएफ आदि में जमा कर इनकम टैक्स बचाते हैं। लेकिन पोस्ट ऑफिस में कई स्कीम हैं जहां पैसे जमा कर आयकर बचाया जा सकता है। यहां पर ब्याज भी अच्छा मिल रहा है। अगर इस साल आपको भी इनकम टैक्स बचाना हो तो पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में डेढ़ लाख रुपये तक निवेश कर आयकर बचा सकते हैं। आइये जानते हैं कि क्या है यह स्कीम और इसके फायदे। इसके अलावा अगर इस स्कीम के माध्यम से इनकम टैक्स बचाना चाहते हैं, तो 31 दिसंबर तक निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। सरकार पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं की ब्याज दरों की साल में 4 बार समीक्षा करती है। 1 जनवरी 2021 से पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों में गिरावट भी आ सकती है।
-सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) : पीपीएफ 15 साल का अकांउट होता है। इस पर इस वक्त 7.10 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस खाते में अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक जमा कर आयकर बचाया जा सकता है।
-सुकन्या समृद्धि खाता (एसएसए) : यह खात पेरेंट अपनी बेटी के नाम पर खुलवा सकते हैं। इस खाते में अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक जमा कर आयकर बचाया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि खाता (एसएसए) पर इस वक्त 7.60 फीसदी ब्याज मिल रहा है। यह स्कीम बेटी के 21 साल के होने पर पूरी होती है।
आइये अब जानते हैं एक और अच्छी योजना के बारे में
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट (टीडी) एक तरह की 5 साल की एफडी है। यहां पर इस वक्त बैंकों से काफी ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा पैसा 5 साल में ही वापस भी मिल जाता है। 5 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट (टीडी) पर इस वक्त 6.7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट (टीडी) में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। 5 साल की टीडी पर आयकर की छूट मिलती है।
1 साल से लेकर 3 साल तक की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट (टीडी) में इस वक्त 5.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
5 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट (टीडी) में इस वक्त 6.7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
अगर आप पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट (टीडी) में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं अधिकतम निवेश की सीमा नहीं हैं। लेकिन अगर आप इनकम टैक्स बचाना चाहते हैं तो आप अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। इस निवेश पर आपको आयकर की धारा 80सी के तहत इनकम टैक्स की छूट मिलेगी। आइये जानते हैं कि एसबीआई की 5 साल की एफडी पर इस वक्त कितना मिल रहा है ब्याज।
7 से 45 दिन की एफडी पर 2.90 फीसदी
46 दिन से लेकर 179 दिन की एफडी पर 3.90 फीसदी
180 से लेकर 210 दिन की एफडी पर 4.40 फीसदी
211 दिन से लेकर 364 दिन की एफडी पर 4.40 फीसदी
1 साल से लेकर 1 साल और 364 दिन की एफडी पर 4.90 फीसदी
2 साल से लेकर 2 साल 364 दिन की एफडी पर 5.10 फीसदी
3 से लेकर 4 साल और 364 दिन की एफडी पर 5.30 फीसदी
5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 5.40 फीसदी
नोट : एसबीआई की 5 साल की एफडी पर भी इनकम टैक्स बचाया जा सकता है, लेकिन यहां पर ब्याज काफी कम है।
More Articles
- ITR पोर्टल स्लो है? 31 जुलाई की डेडलाइन से पहले ऐसे करें फाइलिंग और ई-वेरिफिकेशन
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स
- ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?