नई दिल्ली, मार्च 7। दुनिया में कई तरह की क्रिप्टोकरेंसी हैं। उनमें से हाल ही में एक और नया नाम जुड़ा है। यह है टाटा क्वाइन। टाटा क्वाइन लगातार अच्छा रिटर्न दे रही है। टाटा क्वाइन एक कम्युनिटी आधारित डिसेंट्रलाइज्ड क्रिप्टोकरेंसी है। आइये इसके बारे में सभी कुछ जानते हैं। टाटा क्वाइन को बनाने का उद्देश्य डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है।
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि टाटा क्वइन का टाटा ग्रुप से कोई लेना देना नहीं है। इस टाटा क्वाइन को यू नाम वाले स्वामित्व ने दुनिया की पहली डिजिटल मुद्रा के रूप में लॉन्च किया गया है। यह डिजिटल करेंसी किसी व्यक्ति, संगठन, संस्था या समूह के स्वामित्व या नियंत्रण में नहीं रहेगी।
टाटा क्वाइन का रेट बीते कुछ समय में तेजी से बढ़ा है। जहां तक बीते 24 घंटे की बात है तो यह करीब 1,200 फीसदी बढ़ा है। कुछ समय पहले तक यह टाटा क्वाइन 0.09515 डॉलर के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। इस रेट पर टाटा क्वाइन की डायल्यूटेड मार्केट कैपिटलाइजेशन 8,56,355 डॉलर है।
टाटा क्वाइन को तैयार करने वाली यू ने बताया है कि वह इसे दुनिया की पहली डिजिटल मुद्रा के रूप में लॉन्च कर रहे हैं। यह डिजिटल करेंसी किसी व्यक्ति, संगठन, संस्था या समूह के स्वामित्व या नियंत्रण में नहीं रहेगी। जानकारी के अनुसार बाइनैंस स्मार्ट चैनल पर इसके 90 लाख कॉइन तैयार किए जाएंगे। इस प्रकार टाटा क्वाइन रियल स्टेट या गोल्ड की तरह एक मजबूत एसेट का रूप ले सके।
टाटा कॉइन बनाने का उद्देश्य डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है। इसके अलावा दुनिया भर के निवेशकों सहित मल्टीनेशनल कंपनियों और संस्थानों को एक ज्यादा सुरक्षित पेमेंट सिस्टम उपलब्ध कराना है। इससे उन्हें ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए आसान और सुरक्षित डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुविधा मिले। टाटा क्वाइन की मुख्य खासियत इसका पूरी तरह डिसेंट्रलाइज्ड पीयर टू पीयर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है, जो सरकार या फाइनेंशियल सिस्टम जैसी किसी केंद्रीय अथॉरिटी पर निर्भर नहीं है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति