Biggest borrower business house in India : अदानी ग्रुप पर कर्ज को लेकर जारी एक रिपोर्ट ने हंगामा मचा दिया था। लेकिन शायद यह अभी भी बहुत से लोगों को नहीं पता है कि अदानी से ज्यादा कर्ज टाटा ग्रुप और रिलायंस ग्रुप के ऊपर है। आइये जानते हैं इस सच को।

Advertisement

अगर देश के टॉप 10 कारोबारी ग्रुप की बात की जाए तो कर्ज के मामले में अदानी ग्रुप नंबर 4 पर आता है। इससे ज्यादा कर्ज तो टाटा, बजाज और रिलायंस ग्रुप पर है। टाटा पर सबसे ज्यादा तो बजाज ग्रुप का स्थान नंबर 2 पर है। यहीं नहीं रिलांयस ग्रुप का स्थान नंबर 3 पर है।

Advertisement

टाटा ग्रुप पर मार्च 2022 तक करीब 3.37 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। यह कर्ज टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों का मिलाकर कर्ज है। टाटा ग्रुप के पास करीब 100 से ज्यादा कंपनियां है, जो नमक से लेकर हवाई जहाज तक के कारोबार में हैं।

कर्ज के मामले में बजाज ग्रुप नंबर 2 पर आता है। अगर पूरे बजाज ग्रुप पर नजर डाली जाए तो इस ग्रुप पर मार्च 2022 तक करीब 3.28 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। यह कंपनी मुख्यत वाहन बाजार की बड़ी खिलाड़ी है।

Advertisement

कर्ज के मामले में नंबर 3 पर रिलायंस ग्रुप है। आंकड़ों के अनुसार मार्च 2022 तक रिलायंस ग्रुप के ऊपर करीब 3.22 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। रिलायंस ग्रुप के अंदर ढेर सारे वर्टिकल हैं, जो अलग अलग कारोबार में हैं।

वहीं अदानी ग्रुप कर्ज के मामले में चौथे नंबर पर है। अदानी ग्रुप पर मार्च 2022 तक करीब 2.25 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। हालांकि विवाद में घिरने के बाद कंपनी ने अपना काफी कर्ज पटा दिया है। अदानी ग्रुप के पास करीब 1 दर्जन कंपनियां हैं।

Adani Group में निवेश करके Rajiv Jain ने कितना कमाया? GQG Partners| GoodReturns
Advertisement

अगर कर्ज के लिहाज से कारोबारी ग्रुपों पर नजर डाली जाए तो पांचवें आदित्य बिड़ला ग्रुप है। इस ग्रुप पर मार्च 2022 तक करीब 2.13 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। यह कंपनी देश से लेकर विदेश तक कई कामों में लगी हुई है।