नई दिल्ली, सितंबर 20। अगर किसी का क्रेडिट स्कोर खराब है और वह लोन चाहता है, तो उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन कुछ तरीके ऐसे भी हैं, जहां पर आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन तरीकों से आपको न केवल पक्का लोन मिल जाएगा, बल्कि बैंकों से सस्ता भी पड़ेगा। यह लोन पर्सनल लोन से सस्ता पड़ता है। वहीं इस लोन पर हर माह किस्त भरने का झंझट भी नहीं रहता है। आइये जानते हैं कि कैसे ले सकते हैं ऐसा लोन।
अगर आपके पास बीमा पॉलिसी है, तो आपको इसके बदले लोन मिल सकता है। इस लोन को देने के पहले बीमा कंपनी आपकी हैसियत नहीं देखती है। इसकी जगह बीमा कंपनी आपकी बीमा पॉलिसी पर नजर डालती है। अगर आपकी बीमा पॉलिसी लोन देने के लिए सही है तो आपको आराम से और तुरंत लोन मिल जाता है।
अगर आपके पास एलआईसी की बीमा पॉलिसी है, तो आप आराम से इसके बदले लोन ले सकते हैं। इस लोन के लिए बीमा पॉलिसी कैंसिल या सरेंडर करने की जरूरत नहीं होती है। ऐसे लोन के लिए आपके पास आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। इनमें पता का प्रमाण, पहचान के कागज और लोन पॉलिसी डीड शामिल हैं। इस तरह के लोन के लिए क्रेडिट स्कोर की जरूरत नहीं होती है।
बीमा पॉलिसी के बदले लोन लेने में कई फायदे हैं। एक तो यह बैंकों के पर्सनल लोन से सस्ता पड़ता है। वहीं इस तरह के लोन में प्रोसेसिंग फीस या छिपे हुए खर्च शामिल नहीं होते हैं।
अगर आप एलआईसी के पॉलिसीधारक हैं तो आपको बीमा पॉलिसी के सरेंडर वैल्यू का 80 फीसदी से लेकर 90 फीसदी तक पैसा लोन के रूप में मिल सकता है। एलआईसी आमतौर पर यह लोन 10 फीसदी के ब्याज पर उपलब्ध करा देती है। इसके अलावा यह लोन काफी कम समय में मिल जाता है। आमतौर अगर सभी कागज हैं आपके पास तो यह लोन 3 से 5 दिन में आपको मिल सकता है। यह लोन आपकी बीमा पॉलिसी के बदले मिलता है, इस कारण आपकी किस्त नहीं बनती है। आप अपनी सुविधा के अनुसार यह लोन वापस कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग