Suzlon Energy Stocks to Buy: शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार करेक्शन देखने को मिला. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 3-10% गिरकर बंद हुए. लोकसभा चुनाव में NDA को उम्मीद से कम सीटें मिलने से बाजार गिर गया. इसके चलते मार्केट के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स कारोबार के दौरान 6000 अंकों तक फिसला. बाजार की कमजोरी में सुजलॉन एनर्जी का शेयर खरीदने का मौका मिल रहा है. क्योंकि मॉर्गन स्टेनली ने खरीदारी के लिए पिक किया है. बता दें कि शेयर पिछले 1 साल में निवेशकों को 300% रिटर्न दे चुका है.
सुजलॉन एनर्जी पर खरीदारी की राय
मल्टीबैगर शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने बुलिश रेटिंग दी है. मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि सुजलॉन एनर्जी का शेयर 58.5 रुपए का अपसाइड लेवल टच कर सकता है. जबकि 4 जून को शेयर 47.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर इस साल यानी 2024 में अब तक 24 फीसदी की मजबूती दिखा चुका है. पिछले 12 महीने में शेयर 300% तक उछला है.
शेयर के दमदार हैं फंडामेंटल
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने ताजा रिपोर्ट में कहा कि Suzlon 2.0 को पूरी तरह भारत के एनर्जी ट्रांजिशन से फायदा मिलेगा. ऑपरेटिंग कॉस्ट घटाने और डीलेवरेजिंग प्रॉसेस के बाद कंपनी बेहद मजबूत स्थिति में है. सुजलॉन एनर्जी ने अलग-अलग तिमाहियों में में QIP और राइट इश्यू के जरिए फंड जुटाए हैं. इसके बाद कंपनी कर्जमुक्त हो गई. मार्च तिमाही के अंत तक कंपनी के पास नेट कैश बैलेंस 1100 करोड़ रुपए थे.
अगले 5 सालों में मिलेंगे बड़े ऑर्डर
ब्रोकरेज फर्म ने रिपोर्ट में कहा कि बाजार ने अब तक कंपनी की ग्रोथ क्षमता की तारीफ नहीं किया है. जबकि अगले 5 सालों में कंपनी को 32GW का विंड ऑर्डर यानी 31 अरब डॉलर का ऑर्डर मिल सकता है. अर्निंग CAGR भी FY24-27 यानी 3 साल के दौरान 57% रहने का अनुमान है. बता दें कि मॉर्गन स्टेनली के अलावा नुवामा ने भी खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है. शेयर पर 53 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
मल्टीबैगर स्टॉक ने बरसाए पैसे
Suzlon Energy की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक कंपनी ने 17 देशों में विंड पावर प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं. दमदार ऑर्डर बुक और अच्छे फंडामेंटल के दम पर शेयर हमेशा ट्रेडर्स का फेवरेट रहा है. इसके शेयर ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया, जोकि एक मल्टीबैगर स्टॉक है. शेयर पिछले एक साल में 300% की दिखा चुका है. 2 साल की अवधि में तो रिटर्न का आंकड़ा करीब 500% का है. BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का कुल मार्केट कैप 63,625.26 करोड़ रुपए है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!