Suzlon Energy's share went up to upper circuit today: सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने आज अपर सर्किट को टच कर लिया। इस सस्ते शेयर ने आज काफी समय बाद अपर सर्किट को टच किया है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर में 10 फीसदी का अपर और लोअर सर्किट है। आज के लिए सुजलॉन एनर्जी में अपर सर्किट 15.40 रुपये का था। सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने आज इस स्तर को छू लिया। बाद में यह इस स्तर से 10 पैसे नीचे बंद हुआ।
आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर एनएसई पर 15.30 पैसे के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर में एनएसई पर 1.30 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। प्रतिशत के लिहाज से यह तेजी 9.29 प्रतिशत की होती है। आज इस शेयर ने एनएसई पर जहां न्यूनतम का स्तर 14.10 रुपये का बनाया है, वहीं उच्चतम का स्तर 15.40 रुपये का है।
वहीं आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर बीएसई पर 15.29 पैसे के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर में एनएसई पर 1.28 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। प्रतिशत के लिहाज से यह तेजी 9.14 प्रतिशत की होती है। आज इस शेयर ने एनएसई पर जहां न्यूनतम का स्तर 14.13 रुपये का बनाया है, वहीं उच्चतम का स्तर 15.40 रुपये का है।
आज सुजलॉन एनर्जी के शेयर में एनएसई में 461,323,199 शेयर की ट्रेडिंग हुई तो वहीं बीएसई में यह ट्रेडिंग 97,723,338 शेयर की रही है। वहीं अगर एक साल सुजलॉन एनर्जी का एक साल का जहां न्यूनतम स्तर 5.90 रुपये का रहा है, वहीं अधिकतम का स्तर आज ही 15.40 रुपये का बनाया है।
28 मार्च 2023 को सुजलान इनर्जी का शेयर 7 रुपये के स्तर पर था। वहीं अब यह शेयर करीब 15 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार से इस शेयर ने केवल 2 माह में ही निवेशकों को 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे दिया है। सुजलॉन का शेयर 3 साल में 240 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?