Suzlon Energy Share Target: पिछले काफी समय से सुजलॉन एनर्जी का शेयर निवेशकों की पसंद बना हुआ है। यह शेयर बीते एक साल में 318 प्रतिशत तक का रिटर्न दे चुका है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से यह शेयर तेजी से ऊपर और नीचे हो रहा है। ऐसे में निवेशकों के मन में डर पैदा हो रहा है। लेकिन आइये जानते हैं कि सुजलॉन एनर्जी में निवेश को लेकर क्या करें।

Advertisement

सुजलॉन एनर्जी का शेयर बीते शनिवार को गिरावट के साथ 41.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं शनिवार को इस शेयर ने एनएसई पर अपना निचला स्तर 41.25 रुपये का बनाया है। वहीं ऊपरी स्तर 42.45 रुपये का बनाया है। वहीं अगर देखा जाए तो सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने बीते एक साल के दौरान एनएसई पर न्यूनतम स्तर 6.60 रुपये का बनाया था। इसके अलावा एनएसई पर ऊपरी स्तर 45.70 रुपये का बनाया है।

Advertisement

वहीं जानकारों की राय है कि अगर सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रेट अगर 44 रुपये का स्तर मजबूती के साथ पार कर लेता है, तो यह अराम से 50 रुपये से लेकर 54 रुपये का स्तर दिखा सकता है। वहीं च्वाइस ब्रोकिंग में उपाध्यक्ष कुणाल वी परार के अनुसार सुजलॉन एनर्जी का शेयर 52 रुपये से लेकर 55 रुपये तक का स्तर दिखा सकता है।

Advertisement

जहां तक सुजलॉन एनर्जी के शेयर के रिटर्न की बात है, तो पिछले कई साल से यह काफी अच्छा रिटर्न दे रहा है।

  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने एक माह के दौरान 17.25 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने तीन माह के दौरान 28.62 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 जनवरी से लेकर आज तक 9.42 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने एक साल के दौरान 318.00 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने तीन साल के दौरान 538.17 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।

सुजलॉन एनर्जी के शेयर में इन दिनों भारी ट्रेडिंग भी हो रही है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर बीते ट्रेडिंग डे पर करीब 5 करोड़ शेयर की ट्रेडिंग हुई थी। वहीं सुजलॉन एनर्जी के शेयर में पिछले एक हफ्ते में औसत 6 करोड़ शेयर की रोज ट्रेडिंग हुई है। वहीं एक माह के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में रोज औसत ट्रेडिंग करीब 7 करोड़ शेयरों की रही है।

Advertisement

सुजलॉन एनर्जी के शेयर की फेसवैल्यू 2 रुपये की है। वहीं आज के रेट पर सुजलॉन एनर्जी की मार्केट कैप करीब 56,829 करोड़ रुपये है। यहां पर ध्यान रखने की बात है कि कंपनी काफी समय से लाभांश का भुगतान नहीं कर रही है।

सुजलॉन एनर्जी कंपनी पिछले कुछ समय पहले पूरी तरह से कर्ज मुक्त हो गई थी। इसके शेयर में भारी तेजी का कारण भी यही है। इससे पहले कंपनी बुरी तरह कर्ज में डूबी हुई थी। कर्ज पटाने के लिए कंपनी को कर्ज लेना पड़ रहा था। लेकिन अब स्थिति बदल गई है, जिसका फायदा निवेशकों को मिल रहा है। यही कारण है कि खुदरा निवेशक से लेकर म्यूचुअल फंड और देश और विदेश के निवेश भी निवेश करके फायदा उठा रहे हैं।

Advertisement

डिस्क्लेमर: यहां पर सुजलॉन एनर्जी के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश का फैसला करने के पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें। कोशिश करें कि वित्तीय सलाहकार सेबी से रजिस्टडर्ड जरूर हो।