Super Bikes Loans: अगर आपका प्लान कोई सुपर बाइक खरीदने का है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की सुपर बाइक देखने में काफी ज्यादा स्टाइलिश होने के साथ जबरदस्त पावरफुल इंजन के साथ आती है और उनकी स्पीड भी बहुत तेज होती है। इनकी बैलेंसिंग और मजबूती भी लाजवाब होती है, यही कारण होता है कि इन गाड़ियों की कीमत काफी ज्यादा होती है।

Advertisement

मिल रही जानकारी के मुताबिक भारत में पिछले कुछ सालों से सुपर बाइक्स के क्रेज के साथ उनकी बिक्री में भी तेजी देखने को मिली है। लोगों की परचेसिंग पावर बढ़ाने की वजह से सुपर बाइक्स सेगमेंट में अगले तीन से चार सालों के अंदर जबरदस्त कंपाउंड एनुअल ग्रोथ देखने को मिलने की बात भी कही जा रही है।

Advertisement

जानें कितना मिलेगा लोन अमाउंट

आमतौर पर सुपर बाइक काफी महंगी आती है इसलिए लोग उन्हें नहीं खरीद पाते हैं। लेकिन अगर आपको सुपर बाइक पर सस्ता लोन मिल जाए तो आप बड़ी आसानी से इन्हें खरीद सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं जो सुपर बाइक्स पर 60 ला ख रुपए तक का लोन देती है। इस कंपनी के द्वारा दिया जा रहा है, यह लोन 5.99 प्रतिशत के शुरुआती सालाना ब्याज दर पर मिल रहा है।

Advertisement

आपको यह लोन एल&टी फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड के द्वारा मुहैया करवाया जा रहा है। कंपनी आपको यह लोन 60 महीने के लिए देगी।

इस फाइनेंसिंग कंपनी का मानना है कि अगले तीन से पांच साल में सुपर बाइक्स की बिक्री में करीब 15 से लेकर 18 प्रतिशत तक की कंपाउंड एनुअल देखने को मिल सकती है।

इस लोन की डिमांड भी है जबरदस्त

Advertisement

कंपनी का कहना है कि इसके कुछ खास शहरों में सुपर बाइक्स की डिमांड में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है और इसके लिए इस तरह के लोन की मांग भी काफी बड़ी है, यही कारण है कि बैंक के द्वारा यह खास लोन सुविधा शुरू की जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत में राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में सुपर बाइक्स के लिए लोन की डिमांड में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

Advertisement

आसानी से मिल जाता है यह लोन

इस सुपर बाइक लोन को लेने के लिए कस्टमर को ज्यादा झंझट का सामना भी नहीं करना पड़ता है। सिर्फ उन्हें अपनी बैंक की जानकारी और जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन डिजिटल तौर पर उपलब्ध कराना होता है। इस लोन की सारी प्रक्रिया पेपरलेस होती है। आपको बताते चलें कि इस लोन का टर्न अराउंड टाइम 24 घंटे से भी काम है। आपको बता दें कि टर्न अराउंड टाइम लोन के लिए लगने वाला समय होता है। इसका मतलब है कि अप्लाई करने के 24 घंटे के अंदर ही आपको अपने मनपसंद सुपर बाइक के लिए आसानी से लोन मिल जाएगा।

Advertisement

जबकि आम तरीके से लोन लेने पर आपको कम से कम एक हफ्ते का या उससे भी ज्यादा समय लग सकता है।

हर बाइक पर मिल जाएगा लोन

कंपनी के द्वारा अपने कस्टमर के लिए हर कैटेगरी की हर बाइक पर लोन देने की सुविधा मिल रही है। कंपनी चाहती है कि देश के ज्यादातर लोग इस सुपरबाइक लोन का फायदा उठा सके जिससे इस कंपनी को भी जबरदस्त फायदा होगा।