Success Story: आज बिजनेस से लोग लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं. बिहार के बेगुसराय में एक किसान ने मधुमक्खी पालन के बिजनेस से लाखों रुपये की कमाई की है. उन्होंने अपना यह बिजनेस 21 बॉक्स से शुरू किया था. लेकिन आज वह 1000 बॉक्स का बिजनेस कर रहें है. अगर आप बिजनेस करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उनकी यह कहानी आपके लिए प्रेरणा बन सकती है.
मधुमक्खी का बिजनेस आसानी से किया जा सकता है. इसे किसान खेती के साथ साइड बिजनेस के रूप में भी कर सकते है. मधुमक्खी के बिजनेस में लागत भी काफी कम लगती है और रिटर्न भी अच्छा खासा मिल जाता है.
बेगुसराय में किसान ने ऐसे शुरू किया बिजनेस
किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहयोग मिलता है. बिहार के मुफ्फरपुर ज़िले में रहने वाले संतोष यादव 4 साल से मधुमक्खी का बिजनेस कर रहे हैं. उनके गांव में भी कई लोग मधुमक्खी का बिजनेस करते हैं. गांव वालों से प्रेरणा लेकर संतोष ने भी मधुमक्खी का बिजनेस शुरू किया था.
शुरूआत में संतोष 21 बॉक्स में मधुमक्खी पालन करते थे. लेकिन धीरे-धीरे उनका यह बिजनेस 1000 बॉक्स तक पहुंच गया है. 15 दिनों में इन 1000 बॉक्स से मधुमक्खी मोध बन जाता है और 15 किलो शहद तैयार हो जाता है.
संतोष को एक किलो शहद के लिए 70 रुपये से 1000 रुपये तक मिलते हैं. वहीं 1000 बॉक्स में शहद बनाने में करीब 3 लाख रुपये लगते है और इनसे 10 लाख रुपये की कमाई हो जाती है. इस बिजनेस में आप जितना निवेश करेंगे, आपको उतना ही फायदा मिलता है.
इसके अलावा मधुमक्खी पालन ऐसी जगह करना चाहिए, जहां ज्यादा से ज्यादा फूल हो. इसके अलावा वो जगह शांत होनी चाहिए. मधुमक्खी पालन करके आप हर साल लाखों रुपये कमा सकते हैं. इसको शुरू करना भी ज्यादा कठिन नहीं है.
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें