Stocks to Buy Today: लोकसभा चुनाव के दिन की बिकवाली के बाद से शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की जा रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे. इसमें निफ्टी, सेंसेक्स और मिडकैप इंडेक्स शामिल हैं. बाजार की जोरदार तेजी से कुल लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है. बाजार में 13 जून को लगातार तीसरे दिन तेजी है. बाजार की तेजी में शुगर सेक्टर के शेयरों में जोश दिख रहा. आंध्रा शुगर समेत डालमिया भारत के शेयरों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि सेक्टर में तेजी की वजह क्या है? क्या शुगर स्टॉक खरीदने का मौका सही है?
शुगर शेयरों में तेजी क्यों है?
शुगर सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी की वजह MSP से जुड़ी खबर है. दरअसल, मीडिया में खबर चल रही है कि चीनी पर न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP बढ़ सकती है. इसके तहत सरकार शुगर सीजन 2024-2025 के लिए MSP बढ़ाने पर विचार कर रही है. वहीं, शुगर इंडस्ट्री की मांग है कि चीनी की MSP को 41 रुपए प्रति किलोग्राम की जानी चाहिए, जोकि मौजूदा समय में 31 रुपए प्रति किलो है.
MSP में 2019 से नहीं हुई बढ़ोतरी
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में एक्स-मिल कीमतें 37-38 रुपए प्रति किलो हैं. सरकार ने चुनावों से पहले गन्ने की FRP में 7.4% बढ़ोतरी की थी. दरअसल, मामला ये है कि गन्ने की FRP (Fair and Remunerative Price) में लगातार बढ़ोतरी हुई, लेकिन चीनी की MSP में कोई भी बदलाव नहीं हुआ. इसमें साल 2019 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है.
शुगर स्टॉक्स में जोरदार तेजी
चीनी की MSP बढ़ने की खबरों से सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी दर्ज की जा रही. शुरुआती ट्रेड के दौरान डालमिया भारत शुगर 7%, बलरामपुर चीनी 4%, त्रिवेणी इंजीनियरिंग 5%, धामपुर शुगर 5.5%, मवाना शुगर 11% ऊपर ट्रेड कर रहे.
शुगर सेक्टर में कहां करें निवेश
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने शुगर सेक्टर में 2 शेयरों को खरीदारी के लिए पिक किया है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने शॉर्ट टर्म के लिए डालमिया भारत शुगर को खरीदारी के लिए चुना है. शेयर को 405 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें. शेयर पर शॉर्ट टर्म टारगेट 461 रुपए है. इसके अलावा आंध्रा शुगर को भी खरीदें. शेयर को 116 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें. शेयर पर 127 रुपए का टारगेट दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका