शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की जा रही है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे. बाजार की मजबूती में खरीदारी का भी मौका बन रहा है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Bernstein, मॉर्गन स्टेनली, UBS और CLSA ने खरीदारी के लिए चुनिंदा शेयरों को पिक किया है. पसंदीदा शेयरों में Zomato, L&T, HDFC Bank समेत Amara Raja को पिक किया है. शेयरों पर लॉन्ग टर्म के लिए पिक किया है.
लॉन्ग टर्म के लिए तगड़े शेयर
फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश हैं. CLSA ने खरीदारी की रेटिंग के साथ 248 रुपए का टारगेट दिया है. जबकि शेयर 200 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. शेयर पिछले 6 महीने में 56% की मजबूती दिखा चुका है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि FY24 के लिए Prosus की सालाना रिपोर्ट में Swiggy कि कुल GOV सालाना आधार पर 26% बढ़ा है. इसमें फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स शामिल है. Swiggy की रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 24% रहा, जबकि जोमैटो की एडजस्टेड रेवेन्यू ग्रोथ 55.9% रही.
UBS ने भी Zomtao के शेयर पर 250 रुपए का टारगेट दिया है. शेयर पर Buy की रेटिंग दी है. Prosus की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर तिमाही तक Swiggy की GOV सालाना आधार पर 26% रही. इस दौरान 10.4 करोड़ ग्राहक रहे.
खरीदारी के लिए धमाकेदार शेयर
कंज्युमर ड्यूरेबल सेक्टर से L&T का शेयर फोकस में है. शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने ओवरवेट की रेटिंग दी है. शेयर पर 3,857 रुपए का टारगेट दिया है. L&T का शेयर आज सवा फीसदी की मजबूती के साथ 3573 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. शेयर एक साल की अवधि में 50% की तेजी दिखा चुका है.
Bernstein ने देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक के शेयर पर बुलिश रेटिंग दी है. शेयर पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है. शेयर पर 2100 रुपए का अपसाइड टारगेट है. शेयर 25 जून को करीब ढाई फीसदी की मजबूती के साथ 1710 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि लोन मिक्स इंप्रूवमेंट के चलते अगले 4 साल में RoA 1.8 से 2.1 फीसदी हो जाएगा. ब्रोकरेज फर्म JP मॉर्गन ने अमारा राजा के शेयर पर न्यूट्रल रेटिंग दी है. शेयर पर 1210 रुपए का टारगेट दिया है. Gotion के साथ टेक्निकल लाइसेंसिंग एंग्रीमेंट एक अच्छा कदम है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट