Stocks to Buy: शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी का मौका बन गया है. दमदार शेयरों में ट्रेडिंग के लिए ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने पिक किया है. इन शेयरों में 12 महीने के लिए खरीदारी की राय है. ब्रोकरेज फर्म ने Polycab India, Apl Apollo, VBL, Amara Raja और Venus Pipes के शेयर को चुना है. खरीदारी पर निवेशकों को करीब 20 फीसदी तक का पॉजिटिव रिटर्न मिल सकता है.

Advertisement

Polycab India

लॉन्ग टर्म के लिए ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने Polycab India को पिक किया है. शेयर पर 12 महीने के नजरिए से खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 7700 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 4 जुलाई को 6661 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर मौजूदा भाव से 16 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.

Advertisement

Apl Apollo

ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने स्टील सेक्टर से Apl Apollo को लॉन्ग टर्म पिक बनाया है. शेयर पर सालभर की अवधि के लिए खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 1880 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 4 जुलाई 2024 को 1580 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. यानी शेयर मौजूदा भाव से करीब 19 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दे सकता है.

Advertisement

VBL

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने लंबी अवधि के लिए VBL का शेयर पिक किया है. शेयर पर 12 महीने के लिए खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 1865 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. जबकि शेयर 4 जुलाई को 1621 रुपए के भाव पर बंद हुआ. यानी गुरुवार की क्लोजिंग भाव से 15 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.

Advertisement

Amara Raja

Nuvama ने Amara Raja को लॉन्ग टर्म पिक बनाया है. ब्रोकरेज फर्म ने 12 महीने से ज्यादा के नजरिए से BUY रेटिंग दी है. शेयर पर 2000 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 4 जुलाई 2024 को 1692 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. निवेशकों को मौजूदा भाव से स्टॉक आगे 18% रिटर्न मिल सकता है.

Venus Pipes

ब्रोकरेज फर्म ने Venus Pipes को लॉन्ग टर्म पिक किया है. Nuvama ने 12 महीने से ज्यादा के नजरिए से शेयर पर BUY रेटिंग दी है. शेयर पर 2400 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 4 जुलाई 2024 को 2063 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. इस लिहाज से मौजूदा भाव से 16% तक का रिटर्न मिल सकता है.

Advertisement

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)