Best Investment Schemes For Girl: अगर आप अपने बेटे को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहते हैं तो उसके नाम से आपको इन्वेस्टमेंट शुरू कर देनी चाहिए। अगर आप कम उम्र की बेटी के लिए थोड़े-थोड़े पैसे बचाते हैं तो धीरे-धीरे वह एक बड़ी रकम में कन्वर्ट हो जाता है। एक तरफ जहां भारत सरकार के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना चलाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट भी आजकल काफी ज्यादा आम हो गया है।

Advertisement

ऐसे में अगर आप बेटी के लिए पैसे इन्वेस्ट करने को लेकर इन दोनों विकल्प में कंफ्यूज हैं, तो आज हम आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करने वाले। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों स्कीम की गणित समझा रहे हैं ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन्वेस्टमेंट कर सके।

Advertisement

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा बेटियों को 8.2 फ़ीसदी का इंटरेस्ट मिल रहा है। इसमें 1 साल के अंदर मिनिमम 250 रुपए और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट करना जरूरी है। यह स्कीम 21 साल के बाद मेच्योर होती है और इसमें लगातार 15 साल तक इन्वेस्टमेंट भी करना होता है। इस योजना के अंतर्गत 10 साल तक की लड़कियों का अकाउंट खोला जा सकता है। यह योजना पूरी तरह से सुरक्षित होती है और इसमें मार्केट रिस्क शामिल नहीं होता है और इसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है।

Advertisement

अगर आप ज्यादा रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो म्युचुअल फंड आपके लिए बेहतर रिटर्न देने वाला साबित हो सकता है। म्युचुअल फंड में पैसे लगाने का सबसे बेस्ट तरीका एसआईपी होता है। एसआईपी के आने बाद से म्युचुअल फंड में लोगों का निवेश काफी हद तक बढ़ गया है। म्युचुअल में निवेश करने से पहले ये जान लेना चाहिए की इसमें मार्केट रिटर्न भी शामिल होता है। यही कारण है कि इसमें पैसे डालने से पहले आपको एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

Advertisement

अगर आप कन्या सुकन्या योजना में हर महीने 5000 रुपए जमा करते हैं, तो आप एक मोटा फंड रेडी कर सकते हैं। इस हिसाब से 1 साल में 60 हजार रुपए जमा होंगे और यह रकम 15 साल में 9 लाख रुपए हो जाएगी। 15 साल के बाद आपको लगातार ब्याज मिलता रहेगा लेकिन कुछ जमा नहिं करना होगा। सरकार के द्वारा इस स्कीम कुल 8.2 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है, इस हिसाब से आपका टोटल अमाउंट 27 लाख 71 हजार रुपए से ज्यादा का होगा। इसमें सिर्फ ब्याज से ही आपको 18,71,031 रुपए मिल जाएंगे।

Advertisement

वहीं अगर आप एसआईपी में हर महीने 5 हजार रुपए जमा करते हैं, तो आपको ज्यादा बेहतर रिटर्न भी मिल सकता है। इसमें आपको एसआईपी के जरिए पैसे निवेश करने हैं। इस हिसबा से SIP के जरिए म्‍यूचुअल फंड्स में 15 सालों के अंदर आप 9,00,000 रुपए का इन्वेस्टमेंट कर पाएंगे। एक्सपर्ट के मुताबिक लंबी अवधि के म्युचुअल फंड निवेश पर आपको 12 प्रतिशत तक का एवरेज रिटर्न मिल सकता है। ऐसे में 15 साल के अंदर आपकी रकम 25 000 लाख 22 हजार रुपए से ज्यादा की हो जाएगी।

Advertisement

कौन सी स्कीम के हैं क्या फायदे

आपकी जानकारी के लिए बता दें की अगर आप म्युचुअल फंड में 16 साल निवेश करते हैं तो आपको ऊपर दिए गए कैलकुलेशन के हिसाब से कुल 29 लख रुपएसे ज्यादा का रिटर्न मिलता है। जो 21 साल तक सुकन्या समृद्धि योजना द्वारा दिए गए रिटर्न से कहीं जाता है। अगर आप सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में 5000 हर महीने के हिसाब से लगातार 21 साल तक इन्वेस्ट करते हैं, तो 57 लाख रुपए तक की रकम तैयार कर सकते हैं।

लेकिन सुकन्या समृद्धि योजना में पैसे डूबने का कोई खतरा नहीं होता है। लेकिन अगर आप म्युचुअल फंड में पैसे लग रहे हैं तो इसमें मार्केट रिस्क शामिल होता है और इसमें पैसे इन्वेस्ट करने से पहले आपको एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Share Bazar News: फिर शेयर बाजार धड़ाम, जानिए टॉप 5 लूजर शेयर