नई दिल्ली। आजकल ब्याज दरें घट रही हैं और निवेश के स्थान पर सुरक्षा की गारंटी मिलना कठिन हो रहा है। ऐसे में लोगों का ध्यान गोल्ड में निवेश की तरफ तेजी से बढ़ा है। इसके अलावा आजकल गोल्ड का रेट जिस तेजी से बढ़ा है, उससे निवेश करने वालों को तगड़ा फायदा भी हो रहा है। ऐसे में सरकार ने 24 कैरेट गोल्ड सस्ते में बेचने की स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत 6 जुलाई से 10 जुलाई तक सस्ते में गोल्ड बेचा जाएगा। इस स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक गोल्ड की खरीद कर सकता है। सरकार 6 जुलाई 2020 से 4,852 रुपये प्रति ग्राम की कीमत पर सोने की बिक्री करेगी। अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करें तो इस रेट पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट और आप ले सकते हैं। वहीं एक माह पहले यानी जून में आरबीआई ने लोगों को 4,677 रुपये प्रति ग्राम के रेट पर गोल्ड ऐलाट किया था। यानी एक माह ही में अच्छा खासा फायदा लोगों को हो रहा है। आप चाहें तो आज से फिर मिल रहे इस काफी सस्ते में गोल्ड को खरीदने की स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।
मोदी सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (एसजीएस) स्कीम के तहत यह सोना बेचती है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। इस जानकारी के अनुसार 4,852 रुपये प्रति ग्राम के रेट पर 24 कैरेट गोल्ड बेचा जाएगा। जो इस गोल्ड को खरीदेंगे उनको हर साल उनके निवेश पर ब्याज भी दिया जाएगा। यह ब्याज ढाई फीसदी होगा और हर 6 माह पर उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके अलावा यह गोल्ड बाद में निवेशक बाजार रेट पर बेच कर फायदा भी उठा सकते हैं।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी होगी। इसके लिए आप अपने शेयर ब्रोकर से संपर्क कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग करते हैं, तो ज्यादातर बैंकों ने आपको सीधे इसमें निवेश करने का विकल्प दे रखा है। इस प्रकार की खरीदारी में पेमेंट का ऑनलाइन माना जाएगा और गोल्ड कुछ ज्यादा ही सस्ता मिलेगा।
कोई भी भारतीय नागरिक एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम तक सोना सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत खरीद सकता है। वहीं किसी ट्रस्ट के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किग्रा तय की गई है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के बाद सोने के रेट बढ़ने का फायदा तो मिलेगा ही, इसके अलावा सालाना 2.5 फीसदी ब्याज भी दिया जाता है। अगर आपने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 1 लाख रुपये का निवेश किया है तो आपको साल में 2500 रुपये ब्याज के रूप में दिया जाता है। ब्याज का यह पैसा निवेशक के बैंक खाते में हर 6 महीने पर जमा किया जाता है। ब्याज की अंतिम किस्त का भुगतान मूलधन के साथ मेच्योरिटी पर दिया जाता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की मेच्योरिटी 8 साल में होती है। लेकिन निवेशक चाहें तो 5 साल, 6 साल या 7 साल के बाद इसे बेच भी सकता है।
चालू वित्त वर्ष में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अभी कई सीरीज आनी हैं। ऐसे में अगर आप इस बार नहीं खरीद पाते हैं तो आगे भी आपके पास मौका रहेगा। यह मौका आपको इस प्रकार मिलेगा।
पांचवीं सीरीज : 3 अगस्त से लेकर 7 अगस्त के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलाटमेंट 11 अगस्त को किया जाएगा।
छठी सीरीज : 31 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलटामेंट 8 सितंबर को किया जाएगा।
More Articles
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें