नई दिल्ली। मोदी सरकार आज यानी 12 अक्टूबर 2020 से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2020-21 के तहत सातवीं सीरीज जारी कर रही है। सरकार की तरफ से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत सोने का ऐलाटमेंट आरबीआई करती है। आरबीआई ने शनिवार को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 5051 रुपये प्रति 1 ग्राम और 10 ग्राम के लिए 50510 रुपये का रेट तय किया है। वहीं अगर कोई व्यक्ति सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत ऑनलाइन पेमेंट करके गोल्ड खरीदता है तो उसे प्रति ग्राम 50 रुपये यानी हर दस ग्राम पर 500 रुपये की छूट दी जाएगी। आइये जानते हैं कि इस छूट के साथ सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खरीदारी पर लोगों को शुक्रवार के गोल्ड के बंद रेट से कितना फायदा होगा। यहां पर एक बात ध्यान रखने की है कि यह सस्ता गोल्ड खरीदने का मौका आज से यानी 12 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर 2020 तक ही मिलेगा।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में सरकार ने गोल्ड का रेट प्रति ग्राम 5051 रुपये और प्रति 10 ग्राम 50510 रुपये का तय किया है। वहीं शुक्रवार को देश के सराफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का बंद भाव 5088 रुपये प्रति ग्राम और 50880 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस प्रकार अगर निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत गोल्ड की खरीदारी करता है तो उसे करीब प्रति ग्राम पर 37 रुपये और प्रति 10 ग्राम पर 370 रुपये का फायदा होगा। यानी इतना सस्ता गोल्ड खरीदने का मौका है। अगर इससे भी सस्ता गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। आइये जानते हैं कि ऑनलाइन पेमेंट कर कितना और सस्ता गोल्ड खरीदा जा सकता है।
अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन पेमेंट कर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत सोना खरीदता है तो उसे हर ग्राम गोल्ड पर 50 रुपये की छूट और दी जाएगी। ऐसे में प्रति ग्राम में यह छूट बढ़कर 87 रुपये हो जाएगी। वहीं प्रत्येक 10 ग्राम पर यह छूट बढ़कर 870 रुपये हो जाएगी।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का रेट तय करने का आधार पहले ही निश्चित किया जा चुका है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी होने के पहले के हफ्ते के आखिरी 3 कारोबारी दिवस में 999 फीसदी शुद्धता वाले गोल्ड के रेट का औसत भाव माना जाता है। इसी भाव को आरबीआई जारी करता है। इसी आधार पर इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का रेट 5,051 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश की गई रकम पर सालाना ढाई फीसदी ब्याज मिलता है। यानी अगर किसी ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत 1 लाख रुपये का गोल्ड लिया है तो उसे हर साल ढाई फीसदी यानी 2500 रुपये वार्षिक ब्याज मिलेगा। इस ब्याज का भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाता है। यह ब्याज साल में दो बार में किया जाता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में ऑनलाइन गोल्ड खरीदने का मौका मिलता है। यह 24 कैरेट गोल्ड होता है। लेकिन अगर निवेश चाहे कि वह फिजिकल रूप से इस सोने को ले तो यह संभव नहीं होता है। जब सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का समय पूरा होता है तो सरकार बाजार में 24 कैरेट भाव के हिसाब से इसका भुगतान करती है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर तीन साल के बाद लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लागू होता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के बदले में लोग चाहें तो लोन ले सतके हैं। अगर किसी को जरूरत हो तो 5 साल बाद इसे बेच कर पैसा लिया जा सकता है।
More Articles
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें